मनोरंजन

दुश्मन को भी ऐसी गर्लफ्रेंड ना मिले, लड़की की हरकत देख लोग बोले– हम सिंगल ही ठीक हैं – Video

हर कुंवारे लड़के को अपने लिए गर्लफ्रेंड की तलाश रहती है। कई बार तो लड़के इतने सिंगल होते हैं कि उन्हें किसी भी तरह की लड़की चल जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी गर्लफ्रेंड से मिलाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप बोलेंगे “चाहे मौत आ जाए लेकिन भगवान ऐसी गर्लफ्रेंड कभी ना दें। मैं जिंदगीभर सिंगल रह लूंगा, लेकिन ऐसी लड़की को अपनी प्रेमिका कभी नहीं बनाऊंगा।”

प्रेमिका की बात मानकर बुरा फंसा प्रेमी

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही है। उसके हाथ में मोबाइल है जिससे वह ब्लॉगिंग कर रही है। पहले लड़की खुद मोबाइल में देखकर कुछ कहती है। इसके बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड को मोबाइल में देखकर कुछ कहने को बोलती है।

बॉयफ्रेंड यह बात अच्छे से समझता है कि उसे बाइक चलाते समय मोबाइल में नहीं देखना चाहिए। इसलिए पहले तो वह लड़की की बातों को इग्नोर करता है। लेकिन जब लड़की नहीं मानती और बार बार बॉयफ्रेंड को कैमरे में देखने को कहती है तो वह प्रेमिका की बात मानकर कैमरे में देख लेता है। लेकिन फिर अगले ही पल जो होता है वह आपको लोटपोट कर देगा।

बाइक से गिरा फिर भी वीडियो बनाती रही गर्लफ्रेंड

लड़का जैसे ही प्रेमिका के मोबाइल में देखता है उसका बाइक से कंट्रोल छूट जाता है। फिर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड दोनों बाइक समेत जमीन पर गिर जाते हैं। यदि यह देखकर आपकी हंसी निकल गई तो जरा ठहरिए। कहानी अभी खत्म नहीं हुई। बाइक से गिरने के बाद भी लड़की मोबाइल से ब्लॉग बनाना जारी रखती है। वह नीचे गिरे प्रेमी की मदद करने की बजाय उसका वीडियो बनाते हुए कुछ कहती रहती है।

यह पूरा नजारा देखने में बड़ा फनी लगता है। इस मजेदार विडियो को सोशल मीडिया पर memecentral.backup नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो के ऊपर एक फनी कैप्शन भी लिखा है “मौत आ जाए पर ऐसी गर्लफ्रेंड ना आए।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे की हजार लोग देख चुके हैं।

लोग वीडियो देखकर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “इस डिजिटल दुनिया ने सबको बरबाद कर के रखा है।” दूसरा यूजर कहता है “ऐसी गर्लफ्रेंड होने से तो मैं सिंगल ही अच्छा हूं।” एक शख्स कहता है “प्लीज दीदी अब फिर से ऐसा मत करना।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meme central (@memecentral.backup)


यदि आपको ऐसी गर्लफ्रेंड मिल जाए तो आप उसका क्या करेंगे?

Related Articles

Back to top button