अब कहां है ‘मेरे यार की शादी है’ की ये क्यूट एक्ट्रेस? पहली ही फिल्म से बन गई थी सुपरस्टार

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेत्रियां है जो अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार बन गई। इतना ही नहीं बल्कि पहली फिल्म करने के बाद ही इन्हें बड़ी फिल्में ऑफर हुई और इंडस्ट्री में हमेशा इनका जादू बरकरार रहा। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी है जो अपने करियर की शुरुआत में तो सफल रही लेकिन बाद में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
इनमें से एक पॉपुलर एक्ट्रेस टयूलिप जोशी है जिन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। लेकिन अचानक वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो गई। तो आइए जानते हैं टयूलिप जोशी अब कहां पर है और किस हाल में है?
एक्ट्रेस को ऐसे मिली थी पहली फिल्म
11 सितंबर 1979 को गुजराती परिवार में जन्मी टयूलिप जोशी ने जमनाबाई नर्सी स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद साल 2000 में टयूलिप ने ‘मिस इंडिया’ में भाग लिया, हालांकि इसमें उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हो पाई। लेकिन इसके बाद उनके साथ जो हुआ उस पर शायद किसी को यकीन होगा।
दरअसल, हुआ यूं कि टयूलिप जोशी मिस इंडिया में भाग लेने के बाद अपने एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल हुई जहां पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा भी शामिल हुए थे। कहा जाता है कि जब आदित्य चोपड़ा ने टयूलिप जोशी को देखा तो उन्होंने तुरंत ही टयूलिप जोशी को ‘मेरे यार की शादी है’ ऑफर कर दी। इसके बाद ट्यूलिप को ऑडिशन पर बुलाया गया और यहां पर उनका सिलेक्शन हो गया।
रातोंरात स्टार बन गई थीं ट्यूलिप
पहली बार ही टयूलिप जोशी को बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े बैनर यशराज बैनर के तले काम करने का मौका मिला और ऐसे में उनके करियर की शुरुआत धमाकेदार हुई। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई और एक्टर उदित चोपड़ा नजर आए। इसके अलावा जिम्मी शेरगिल ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, वहीं इसके गाने आज भी दर्शक सुनना पसंद करते हैं।
इसके बाद ट्यूलिप जोशी ने अपने करियर में ‘दिल मांगे मोर’, ‘धोखा कभी कहीं’, ‘डैडी कूल’, ‘हॉस्टल’, ‘जय हो’, ‘सुपरस्टार’ जैसी फिल्मों में काम किया। ना सिर्फ हिंदी बल्कि ट्यूलिप जोशी ने अपने करियर में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अचानक वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई।
अब ये काम करती हैं ट्यूलिप
ग्लैमरस इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद टयूलिप जोशी ने कैप्टन विनोद नायर के साथ शादी रचा ली। बता दे विनोद नायर 1989 से लेकर 1995 तक इंडियन आर्मी में रहे। दोनों ने शादी से पहले करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। रिपोर्ट्स की माने तो विनोद ने सितंबर, 2007 में अपनी ट्रेनिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म खोली। ट्यूलिप जोशी पति के बिजनेस को अच्छे से संभाल रही हैं। उनकी ये कंपनी 600 करोड़ से ज्यादा की कंपनी है। ट्यूलिप बॉलीवुड दुनिया से दूर रहकर भी एक लग्जरी लाइफ जी रही है।