अस्पताल से घर पहुंची आलिया के चेहरे पर दिखीं मां बनने की ख़ुशी, रणबीर की गोद में नजर आई बेटी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट अब मां बन गई है। जी हां.. आलिया भट्ट ने 29 साल की उम्र में 6 नवंबर 2022 को एक नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया। डिलीवरी के 4 दिन बाद अब आलिया भट्ट को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ घर लौट आई है। हाल ही में आलिया भट्ट को अस्पताल से निकलने के बाद उनके घर ‘वास्तु’ के बाहर स्पॉट किया गया जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट की खुशी देखने लायक है। वही फैंस भी एक्ट्रेस की तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट बिना मेकअप के नजर आ रही है और इस दौरान उनकी खुशी देखने लायक है। दरअसल चेहरे पर स्माइल लिए हुए आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत नजर आई। वहीं उनके खुले बालों ने भी उनके मुखड़े पर चार चांद लगा दिए।
जैसे ही आलिया भट्ट ने पैपराजी को देखा तो वह इस्माइल करने लगी और उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है। आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी नजर आए जिन्होंने अपनी नन्ही राजकुमारी को गोद में लिया हुआ था।
बता दें, जैसे ही पैपराजी ने आलिया भट्ट को उनके घर वास्तु के बाहर स्पॉट किया तो वह काफी खुश हो गए और तस्वीरें क्लिक करने लगे। इस दौरान आलिया ने भी हल्की मुस्कुराहट के साथ पैपराजी का स्वागत किया। आलिया की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस कमेंट कर उन्हें मां बनने पर बधाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट शादी के 7 महीने बाद ही मां बन गई है। इस कपल ने साल 2022 अप्रैल में ही शादी रचाई थी और डेढ़ महीने के बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। अब भट्ट और कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है।
बात करें इस कपल के काम के बारे में तो दोनों को हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में देखा गया था जो 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था। इसके अलावा आलिया भट्ट जल्दी ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी।
वही बात करें रणबीर कपूर की तो उनके पास ‘एनिमल’ नाम की एक फिल्म है जिसमें वह जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास एक लव रंजन की फिल्म भी है जिसमें वह मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ होंगे।