समाचार

देर रात चलती गाड़ी के बोनट पर लड़की कर रही थी ऐसा काम, पुलिस ने याद दिला दी नानी

वाहन चलाना एक जिम्मेदारी का काम होता है। यदि हम सड़क पर कोई गाड़ी चलाते हैं तो यह हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम सारे यातायात के नियमों का पालन करें। हमारी एक छोटी सी गलती भी लापरवाही के चलते दूसरों की जान तक जा सकती है। या फिर कोई गंभीर रूप से घायल हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। वह अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं।

कार पर स्टंट दिखाने लड़की को पड़ा महंगा

बीते 5 नवंबर को नोएडा में एक लड़की का वीडियो बड़ा वायरल हुआ था। इस वीडियो में यह लड़की कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करती नजर आ रही थी। यह एक खतरनाक स्टंट था। इसी वजह से कोई भी गंभीर हादसा हो सकता था। इसके अलावा यातायात के नियमों का सरासर उल्लंघन भी था। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने लड़की पर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने जब्त की कार

हाल ही में नोएडा पुलिस ने कार के बोनट पर बैठकर स्टंट दिखाने वाली इस लड़की के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके साथ ही पुलिस ने वह वाहन भी जब्त कर लिया है जिसके ऊपर लड़की स्टंट दिखा रही थी। पुलिस ने लड़की के खिलाफ यातायात के नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया है। इस बात की जानकारी नोएडा पुलिस के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने दी है।

लड़की के ऊपर मामला हुआ दर्ज

एडीसीपी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवती चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट दिखा रही थी। इससे कोई भी चोटिल हो सकता था। हमने इस मामले में गाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं स्टंट दिखाने वाली लड़की के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने वहां को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से जनता खुश है।

वैसे अधिकतर इस तरह के मामलों में लड़के ही गाड़ी पर स्टंट दिखाते नजर आते हैं। ऐसा बहुत कम होता है जब कोई लड़की गाड़ी पर खतरनाक स्टंट दिखा रही हो। हालांकि लड़का हो या लड़की जो वीडियो वायरल होता है तो पुलिस उस पर एक्शन जरूर लेती है।

Related Articles

Back to top button