धार्मिक

बेहद शुभ होता है सपने में इन सफेद जानवरों का दिखना, तुरंत बदलता है भाग्य, हो जाते हैं मालामाल

रोज रात को जब हमारी आंखें लगती है तो हम सपनों की दुनिया में खो जाते हैं। यह सपने भी बड़े अजीब होते हैं। कभी यह बेहद मीठे होते हैं तो कभी बेहद डरावने। कुछ सपने बड़े ही अजीब भी होते हैं। इन सपनों को देख कर हमारे मन में कई तरह के सवाल पैदा होते हैं। हम सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इन सपनों का क्या मतलब हो सकता है?

सपनों में कई बार हमें कुछ जानवर भी दिखाई देते हैं। कुछ विशेष जानवर यदि सपने में आए तो यह एक अच्छा भाग्य माना जाता है। इनके सपने में आने से दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। यह सपने आपकी किस्मत पर बदलने की ताकत रखते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन सा जानवर है जिनके सपने में दिखने से बंद किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं।

सफेद हाथी

सपने में सफेद हाथी का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू शास्त्रों में सफेद हाथी को काफी पवित्र माना गया है। सफेद हाथी देवराज इंद्र का वाहन होता है। सफेद हाथी को सपने में देखने से राजयोग बनता है। हमारी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होती है। हमें कोई बड़ा धन लाभ होता है। हम पहले से और भी अधिक लग्जरी लाइफ जीने लगते हैं। इसके अलावा किस्मत भी हमारा साथ देने लगती है।

सफेद मोर

स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में सफेद मोर का दिखना एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। आपके जीवन में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। आपको पैसा कमाने के नए साधन मिलने वाले हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। कहीं पैसा निवेश करने से भरपूर लाभ होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको उसका उचित फल मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

सफेद शेर

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद शेर का दिखना सबसे अधिक शुभ माना जाता है। यह सपना इस ओर इशारा करता है कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। भाग्य का पूरा पूरा साथ देने वाला है। शत्रु की सभी चालें नाकाम रहने वाली हैं। आपकी सभी मुरादें पूरी होने वाली है। सपने में सफेद शेर को देखने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपकी धन की तिजोरी भरने वाली है। मां दुर्गा और महालक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहने वाली है। करियर, जॉब और बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होने वाला है।

सफेद नाग

स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में सफेद रंग के सांप को देखना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि भोलेनाथ की कृपा आप के ऊपर बरसने वाली हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आने वाली है। जो लोग कुंवारे हैं उनका शादी का योग बनने वाला है। इसके अलावा सपने में सफेद सांप को देखने का यह भी मतलब होता है कि आपको कोई बड़ा खजाना मिलने वाला है। आपकी आर्थिक तंगी दूर होने वाली है। आपको कहीं से ढेर सारा पैसा मिल सकता है। भाग्य भी आपका पूरा पूरा साथ देने वाला है।

Related Articles

Back to top button