धार्मिक

राशिफल 12 नवंबर: आज इन 4 राशियों के जीवन के दु:ख होंगे दूर, शनिदेव की बनी रहेगी शुभ दृष्टि

आज हम आपको शनिवार 12 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। पैसे कमाने के नए-नए मिलने के योग बने हुए हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। सामाजिक जीवन में सफलता और यश प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जो लोग घर से दूर नौकरी करते हैं, वह अपने परिवार से मिलने के लिए आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मानसिक तनाव कम होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। किसी व्यक्ति की सहायता से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम नजर आ रहा है, मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है इसलिए सतर्क रहना होगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित होगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप अपनी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। आप अपनी चतुराई से कोई अटका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बनी हुई है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोग अगर कोई पार्ट टाइम काम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज उनकी यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। नई योजनाओं से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी मिलने की संभावना है। पहले की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको किसी खास काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है, जिससे आपकी मानसिक चिंता खत्म हो जाएगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वर्तमान में किए गए निवेश का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। मेहनत रंग लाएगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आप अपने हर काम में सफलता हासिल करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। नए-नए कामों में रुचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अगर आप नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है आगे चलकर आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। भविष्य को लेकर चिंता खत्म हो जाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे कर लेंगे। सफलता के नए नए अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों में इजाफा होगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पहले किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। नया वाहन खरीदने के योग बने हुए हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। मानसिक रूप से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से छुटकारा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किसी महिला मित्र की मदद से आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी।

Related Articles

Back to top button