विशेष

अपनी नन्हीं परी से किसी को मिलने नहीं देना चाहते रणबीर–आलिया, दोस्त सेलेब्स से कहा घर मत आना

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों माता पिता बनने का आनंद ले रहे हैं। उनके घर नन्हीं परी आई है। आलिया ने 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वह अस्पताल से डिसचार्ज होकर घर भी चली गई हैं। इस बीच फैंस रणबीर आलिया की इस क्यूट बेबी की एक झलक देखने को बेताब हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें अभी थोड़ा और लंबा इंतजार करना होगा।

बेबी गर्ल से किसी को नहीं मिलने देना चाहते रणबीर–आलिया

सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी इतनी आसानी से रणबीर आलिया की बेबी गर्ल से मिलने का मौका नहीं मिलेगा। खबरों की माने तो कपल ने अपनी बेबी को लेकर कुछ नियम बनाए हैं। फिलहाल वे नहीं चाहते कि कोई भी बाहरी शख्स उनकी बेटी से मिले। इतना ही नहीं उन्होंने रिश्तेदारों को भी बेबी की कोई तस्वीर क्लिक नहीं करने दी। वे नहीं चाहते कि कोई उनकी बेबी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाले और वह वायरल हो जाए।

सभी सेलेब्स की तरह आलिया रणबीर भी बहुत दिनों तक अपनी बेबी का फेस रिवील नहीं करेंगे। वहीं वे अभी किसी को बेबी से मिलने की अनुमति भी नहीं देंगे। इसकी वजह ये है कि उनकी बेबी गर्ल अभी बहुत छोटी है। उसे आसानी से इंफेक्शन हो सकता है। और कपल ये हरगिज नहीं चाहता कि उनकी नन्हीं परी को किसी प्रकार का कोई इंफेक्शन हो।

बेबी की हेल्थ को लेकर नहीं लेना चाहते कोई रिस्क

अब कपल हर घर आने वाले गेस्ट से कोविड सर्टिफिकेट तो नहीं मांग सकते हैं। वहीं ये वायरस अभी भी हमारे बीच में ही है। इसलिए वह बेबी की हेल्थ को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। बतााया जा रहा है कि करण जौहर भी जब लंदन से भारत आए तो उन्होंने पहले अपना कोविड टेस्ट करवाया और  नेगेटिव आने के बाद ही वह आलिया की बेबी गर्ल से मिलने हॉस्पिटल गए।

गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादि के बंधन में बंधे थे। शादी के लगभग 7 महीनों के अंदर ही उनके यहां बेबी ने जन्म के लिया। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया शादि के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। और शायद इसी वजह से कपल ने इतनी जल्दी शादि भी कर ली।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

काम की बात करें तो आलिया और रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र’ कुछ महीनों पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आई थी। फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया। आलिया अब जल्द ही है रणवीर सिंह सॉन्ग ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘जी ले जरा’ फिल्म भी करने वाली हैं। वहीं वे जल्द ही हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। दूसरी तरफ रणवीर कपूर रश्मिका मंदाना संग ‘एनिमल’ फिल्म में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button