इस खौफनाक विलेन के दामाद हैं शरमन जोशी, 21 की उम्र में ही बन गए थे दूल्हा, इस कारण सुने ताने

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके मशहूर एक्टर शरमन जोशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बता दें, शरमन जोशी के करियर को सबसे ज्यादा ऊंचाई पर पहुंचाया बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ ने। जी हां.. 3 इडियट्स में अभिनेता आमिर खान और आर माधवन के साथ शरमन जोशी की जोड़ी कमाल की थी। तीनों की परफॉर्मेंस ने भी हर किसी का दिल जीत लिया।
आज भी आलम यह है कि शरमन जोशी ने अपना करियर में कई फिल्मों में काम किया इसके बावजूद केवल उन्हें 3 ईडियट्स के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। बता दे शरमन जोशी का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब उन्होंने केवल 21 साल की उम्र में एक मशहूर विलेन की बेटी से शादी रचा ली। आइए जानते हैं सरमन जोशी के निजी जीवन से जुड़ी बातें…
बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखते थे शरमन जोशी
बता दें, शरमन जोशी का जन्म नागपुर में गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ। शरमन जोशी का नाता एक्टिंग की दुनिया से बचपन से ही था। दरअसल उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर से जुड़े हुए थे, वही उनकी बहन मानसी जोशी की शादी बॉलीवुड एक्टर रोहित रॉय से हुई है। ऐसे में शरमन जोशी का भी कहीं ना कहीं एक्टिंग की दुनिया से लगाव रहा है। ऐसे में शरमन जोशी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में रिलीज ही फिल्म ‘गॉडमदर’ से की।
इसके बाद शरमन जोशी ने अपने करियर में ‘फरारी की सवारी’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘स्टाइल’, ‘ढोल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। हालाँकि करियर की शुरुआत में एक्टर ने काफी ताने भी सुने। दरअसल, करियर के शुरूआती दिनों में शरमन जोशी को खराब कॉमिक टाइमिंग की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालाँकि इस दौरान निर्देशक शफी ईनामदार हमेशा शरमन जोशी के साथ रहे और एक्टर का हौसला बढ़ाया। इसके बाद शरमन जोशी ने करीब 50 शो किए जिसके बाद उनके अभिनय में सुधार आया।
21 की उम्र में रचा ली थी शादी
खास बात यह है कि शरमन जोशी जब 21 साल के थे तभी उन्होंने शादी रचा ली थी। दरअसल, शरमन जोशी कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे तभी वह बॉलीवुड एक्टर के जाने-माने विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा को दिल दे बैठे थे। दोनों पहली मुलाकात में एक दूसरे को प्यार करने लगे। इसके बाद साल 2000 जनवरी को यह शादी के बंधन में बंध गए।
शरमन जोशी और प्रेरणा की शादी को करीब 22 साल हो चुके हैं और इस कपल के तीन बच्चे हैं जिनका नाम ख्याना जोशी, बेटे विहान और वरयान जोशी है। वहीं एक्टर की पत्नी प्रेरणा जोशी एक्टिंग की दुनिया से दूर रहती है लेकिन वह एक मशहूर बिजनेसवुमेन है।