बेटी के जन्म के 6 दिन बाद ही काम पर निकले पापा रणबीर, लोग बोले- इतनी कमी है क्या पैसों की..

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाले मशहूर एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में पापा बने हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर की पत्नी और जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को एक नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया। ऐसे में कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है और हर कोई आलिया और रणबीर को माता-पिता बनने पर बधाई दे रहा है।
बता दें, 10 नवंबर को ही आलिया भट्ट को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और वह अपनी बेटी को घर लेकर पहुंची। इस दौरान आलिया के साथ रणबीर कपूर भी नजर आए। लेकिन इन सबके बीच में रणबीर कपूर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
सेट से वायरल हुई रणबीर कपूर की तस्वीरें
दरअसल, रणबीर कपूर 6 दिन पहले यानी कि 6 नवंबर को ही पिता बने हैं। इसके बाद 10 नवंबर यानी कि बीते कल आलिया भट्ट अस्पताल से डिस्चार्ज हुई है। ऐसे में रणबीर दूसरे ही दिन यानी कि 11 नवंबर को काम पर निकल गए और फैंस को यह बात बिल्कुल हजम नहीं हुई।
#RanbirKapoor was clicked outside a shoot location today.💙❤️ pic.twitter.com/AQ0Kbemvej
— Filmfare (@filmfare) November 10, 2022
ज्यादातर लोगों का कहना है कि रणबीर कपूर को इतनी जल्दी काम पर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि वह अभी पिता बने हैं और उन्हें आलिया भट्ट के साथ रहना चाहिए। बता दे रणबीर कपूर को एक फिल्म की शूटिंग के सेट पर स्पॉट किया गया जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को वायरल होते ही रणबीर कपूर को फैंस खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, “उन्हें घर पर रहना चाहिए, उन्हें आलिया को डिलीवरी के पांच दिन बाद घर पर नहीं छोड़ना चाहिए था और उन्हें फिलहाल काम पर नहीं जाना चाहिए था।”
एक ने कहा कि, “ऐसी भी क्या कमी थी पैसों की।” इसके अलावा भी कई लोगों ने रणबीर कपूर को ट्रोल किया। हालांकि रणबीर कपूर अपना कमिटमेंट पूरा करने के लिए शूटिंग पर पहुंचे हैं। बता दें, रणबीर अपनी बेटी के जन्म के बाद से काफी खुश है। इतना ही नहीं बल्कि जब उन्होंने अपनी बेटी को हाथों में लिया तो वह रोने भी लगे थे।
रणबीर कपूर की अपकमिंग फ़िल्में
बात की जाए रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह इन दिनों ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह साउथ पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।
इसके अलावा रणबीर कपूर के पास लव रंजन की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है जिसमें वह मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। बता दे रणबीर कपूर को हाल ही में अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘ब्रह्म शास्त्र’ में देखा गया था जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।