भाई ने बहन को दिया अनोखा सरप्राइज़, देखते ही बहनें लगी आंसुओं की धारा, हुई इमोशनल – Video

भाई बहन का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। ये दोनों आपस में चाहे कितना भी लड़ झगड़ ले, लेकिन जब सुख दुख में साथ देने की बात आती है तो दोनों एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। भाई यदि बड़ा हो तो अपनी बहन के लिए पिता का रोल भी अदा करता है। उसकी हर छोटी बड़ी खुशियों का ख्याल रखता है।
भाई का गिफ्ट देखकर रो पड़ी बहन
भाई बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा छाया हुआ है। इस वीडियो में भाई अपनी बहन को एक ऐसा गिफ्ट देता है जिसे देखकर उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। वह बहुत भावुक हो जाती है। रोते हुए अपने भाई को गले लगा लेती है। भाई और बहन का यह वीडियो देखने वालों की आंखें भी नम कर देता है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भाई अपनी बहन को एक बॉक्स गिफ्ट में देता है। बहन बड़े उत्साह के साथ इस बॉक्स को खोलती है। इस बॉक्स में से एक चाबी निकलती है। बहन पहले तो कुछ समझ नहीं पति है। लेकिन फिर उसे एहसास होता है कि भाई ने उसे गाड़ी गिफ्ट की है।
भाई बहन का प्यार देख भावुक हुए लोग
इसके बाद भाई उसे वह गाड़ी दिखाता है जो उसने गिफ्ट की है। भाई का यह गिफ्ट और प्यार देख बहन के आंसू थमने का नाम नहीं लेते हैं। वह फूट फूटकर रोने लगती है। अपनी बहन को भावुक होता देख भाई उसे गले लगा लेता है। बहन का नाम ऐश्वर्या भदाणे है। यह वीडियो भी उसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
भाई बहन के इस प्यारे वीडियो को एक करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को हर कोई पसंद कर रहा है। इसे देखकर लोगों को अपने भाई बहन याद आ रहे हैं। वीडियो पर लोग दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “भाई बहन का प्यार ऐसा ही होता है।” फिर दूसरे ने कहा “इस वीडियो को जितनी भी बार देख लो, है बार भावुक हो जाते हैं।”
View this post on Instagram
एक शख्स लिखता है “भाई बहन की ये जोड़ी हमेशा सलामत रहे। दोनों के बीच ऐसा ही प्यार बना रहे।” दूसरे शख्स ने कहा “मैं भी अपनी बहन को बर्थडे पर एक बड़ा गिफ्ट देने वाला हूं।” तो चलिए बिना किसी देरी के आप यह वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं।