धार्मिक

राशिफल 13 नवंबर: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, दिन बीतेगा खुशहाल, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको रविवार 13 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक रूप से बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में अगर किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मन कामकाज में लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए, इससे मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लें अन्यथा आगे चलकर आपकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें बहुत ही जल्द अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, तभी आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए नए लोगों से जान पहचान हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन काफी ठीक नजर आ रहा है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। साथी के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। किसी यात्रा से अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको पैसों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने की संभावना बनी हुई है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारी लाभ कमाने में सफल रहेंगे। सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अचानक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य नजर आ रहा है। अगर आप काफी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से चिंतित चल रहे हैं, तो आज राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे और अच्छा लाभ कमाने में भी सफल रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मनोरंजन की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। सार्वजनिक जीवन में सम्मानित किया जाएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों की पूरी मदद मिलेगी। प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। जो लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उन्हें आज शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कुछ जरूरी कामों को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से आप अपने हर काम में सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। व्यापार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आपको जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ना होगा अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा। अचानक करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button