बॉलीवुड

कोई 50 साल में तो कोई 60 साल में बनी दुल्हन, उम्र के बंधन को भुला कर इन अभिनेत्रियों ने रचाई शादी

ऐसा कहा जाता है कि विवाह और प्रेम एक पवित्र बंधन होता है। अगर किसी को किसी भी उम्र में प्यार हो जाता है तो वह उम्र नहीं देखता है। कई बार ऐसे मामले भी देखें गए हैं, जिसमें शादी होने के बाद भी रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चल पाते हैं और शादी का रिश्ता कुछ समय के बाद भी टूट जाता है।

शादी टूटने की वजह से अक्सर लोग अपने जीवन में काफी निराश हो जाते हैं और कई बार तो ऐसा होता है कि वह अकेले ही जिंदगी बिताना पसंद करते हैं परंतु कई बार ऐसा भी देखा गया है कि लोग ढलती उम्र में भी प्यार के रिश्ते को कबूल कर लेते हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिनको उम्र दराज दुल्हन की लिस्ट में शामिल किया जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो 49 साल या फिर 61 साल की उम्र में दुल्हन बनी हैं।

नीना गुप्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता अपनी प्रतिभावान और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। खासकर यह अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरतीं हैं। आपको बता दें कि नीना गुप्ता 49 साल की उम्र में दुल्हन बनी थीं। उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से शादी रचाई थी, जिनसे उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम मसाबा गुप्ता है, जो काफी प्रसिद्ध है परंतु बाद में नीना गुप्ता ने साल 2008 में विवेक मेहरा से विवाह कर लिया।

काम्या पंजाबी

इस लिस्ट में अभिनेत्री काम्या पंजाबी का भी नाम शामिल है। काम्या पंजाबी बनू मैं तेरी दुल्हन और शक्ति अस्तित्व के एहसास की जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। काम्या पंजाबी 41 साल की उम्र में दुल्हन बनी थीं। उन्होंने 41 साल की उम्र में शलभ डांग से विवाह किया था। इनका पहला शादी का रिश्ता साल 2013 में टूट गया, जिसके बाद साल 2020 में उन्होंने दूसरी शादी रचाई थी।

मोना सिंह

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोना सिंह को तो आप लोग अच्छी तरह जानते ही हैं। उन्होंने 3 ईडियट्स फिल्म में काम किया है। मोना सिंह हिंदी फिल्मों के अलावा कई प्रचलित टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि मोना सिंह 38 साल की उम्र में दुल्हन बनी थीं। साल 2019 में मोना सिंह ने श्याम राजगोपालन को अपने हमसफर के रूप में चुना था।

युविका चौधरी

अभिनेत्री युविका चौधरी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म “ओम शांति ओम” में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं। युविका चौधरी ने 35 साल की उम्र में प्रिंस नरूला संग शादी के सात फेरे लिए थे।

दिव्या भटनागर

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में दिव्या भटनागर नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने अपने प्रेमी गगन गबरू संग विवाह किया था। इस शादी के समय उनकी उम्र 40 साल से ज्यादा थी। ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर अपने बॉयफ्रेंड गगन से शादी की थी।

सुहासिनी मुले

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुहासिनी मुले सबसे ज्यादा उम्र में दुल्हन बनी थीं। उन्होंने 16 जनवरी 2011 में अतुल गुड्डू से शादी रचाई थी। उस समय के दौरान सुहासिनी की उम्र 61 साल की थी।

Related Articles

Back to top button