बचपन की सहेलियों को हुआ आपस में इश्क, साथ रातें गुजारने घर से भागी, पिता ने उठाया ऐसा कदम

प्यार बड़ी ही अजीब चीज होती है। ये कब किसके साथ हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब मध्यप्रदेश की ये अनोखी प्रेम कहानी ही देख लीजिए। यहां दो बचपन की सहेलियों को एक दूसरे से इश्क हो गया। दोनों घर से भागकर साथ रहने लगी। लेकिन परिवार को ये मंजूर नहीं था। उन्होंने न्यायालय का रुख किया। फिर जज ने जो फैसला सुनाया उसने इस प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट ला दिया।
बचपन की सहेलियों को हुआ आपस में इश्क
रेखा और सुषमा (बदला हुआ नाम) जबलपुर के खमरिया इलाके में रहती हैं। दोनों बचपन की पक्की सहेलियां हैं। वर्तमान में एक की उम्र 18 वर्ष है तो दूसरी 22 साल की है। इनकी दोस्ती कब सच्चे प्यार में बदल गई इन्हें पता ही नही चला। हालांकि जब घरवालों के सामने इनका ये राज खुला तो उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया।
घर से भागकर हॉस्टल में रहने लगी
अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए दोनों लड़कियां घर से भागकर भोपाल चली गई। यहां वे दोनों एक साथ हॉस्टल में रहने लगी। उधर 18 साल की लड़की के पिता ने थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। जबलपुर पुलिस लड़की को खोजते हुए भोपाल गई। लेकिन लड़की ने अपने घर जबलपुर जाने से साफ इंकार कर दिया।
पिता ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
अब पिता ने बेटी को लाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। न्यायालय से कहा कि वह बेटी को अपने घर रखना चाहते हैं लेकिन वह महिला मित्र संग रहने की जिद पर अड़ी है। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने युवती को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस भेजा। फिर उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ और विशाल मिश्रा की डबल बेंच में सुनवाई हुई।
बेटी ने लगाया मारपीट का आरोप
कोर्ट में पिता ने कहा कि उनकी बेटी गलत रास्ते पर चल रही है। इस पर बेटी बोली कि घर वाले मुझे मारते हैं। मैं समझदार हूं। बालिग हूं। अपने पैरों पर खड़ी भी हूं। मुझे अपने हिसाब से लाइफ जीने की इजाजत दी जाए। दोनों के पक्ष सुनने के बाद जज ने युवती को परिवार से सुलह करने का सजेशन दिया। हालांकि युवती घर वापस जाने को रेडी नहीं हुई।
न्यायालय ने सुनाया ये फैसला
अंत में जज ने फैसला सुनाया कि लड़की बालिग है इसलिए अपनी लाइफ से जुड़े फैसले खुद ले सकती है। वह अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीने को स्वतंत्र है। जज के इस फैसले से युवती संतुष्ट हुई और वापस अपनी महिला मित्र के साथ रहने चली गई।