Chanakya Niti:घर बैठे स्वर्ग के दर्शन कराती है ये तीन चीजें, जिसके पास है वह कभी नहीं होता दुखी

जीवन में इंसान सुखी रहना चाहता है। लेकिन इस सुख की तलाश में वह रास्ता भटक जाता है और हमेशा दुखी रहता है। महान विद्वान आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में हमेशा सुखी रहने के कुछ तरीके बताए हैं। उन्होंने नीति शास्त्र ग्रंथ में 14वें अध्याय के पहले श्लोक में तीन खास और बेशकीमती चीजों का जिक्र किया है।
आचार्य चाणक्य ने श्लोक लिखा जो इस प्रकार है – पृथिव्यां त्रीणि रत्नानि जलमन्नं सुभाषितम् । मूढैः पाषाणखण्डेषु रत्नसंज्ञा विधीयते ॥ चाणक्य के अनुसार यह तीन चीजें जिस भी शख्स के पास होती है वह दुनिया का सबसे सुखी व्यक्ति होता है। उसे धरती पर ही स्वर्ग मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं यह तीन चीजें या सुख कौन से हैं
पहला सुख
अधिकतर लोग सोना, चांदी, हीरा, पन्ना जैसी कीमती चीजों की ओर भागते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार यह सभी सिर्फ एक पत्थर के टुकड़े के समान है। इन्हें हरदम पाने की चाह रखने वाला जीवन के सभी सुखों से वंचित रह जाता है। जीवन का असली सुख जल और अन्न है।
यदि आप थोड़े से पैसे कमाने के बाद भी घर में चैन से दो वक्त की रोटी और जलपान कर पाते हैं तो आपसे बड़ा खुशनसीब कोई नहीं है। कुछ लोगों के पास अच्छा खाने पीने का पैसा तो होता है लेकिन मानसिक रूप से वह बड़ा परेशान रहता है। उसके जीवन में कई ऐसी समस्याएं आ जाती है जिसके चलते वह चैन से दो समय की रोटी भी नहीं खा पाता है।
दूसरा सुख
जिस शख्स के पास मधुर वाणी होती है वह भी जीवन में बड़ा सुखी रहता है। उसकी ये मधुर वाणी दुश्मन को भी दोस्त बना लेती है। वह अक्सर बहुत नापतौल कर बोलता है। उसके व्यवहार की हर तरफ प्रशंसा होती है। लोग उसकी मदद को अक्सर आगे आ जाते हैं। उनका समाज में मान सम्मान होता है।
वहीं कड़वे वचन बोलने वालों से लोग दूर रहना पसंद करते हैं। इसी तरह बहुत अधिक गुस्सा करने वाले भी दुखी रहते हैं। वह गुस्से में अक्सर ऐसी चीज कर लेते हैं जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता है। ऐसे लोगों की समाज में कोई इज्जत भी नहीं होती है।
तीसरा सुख
जिस इंसान के पास मन की शांत होती है वह दुनिया का सबसे सुखी शख्स होता है। जब तक इंसान को मन की शांति नहीं मिल जाती। वह संतुष्ट नहीं रहता तब तक वह खुश भी नहीं रह सकता है। वह धन के लालच में अंधा हो जाता है। खुद से दूर चला जाता है। रिश्ते नाते बिगड़ लेता है।
इसलिए यदि जीवन में हमेशा खुश रहना है तो मन को शांत रखना सीख जाएं। मन में संतुष्टि का भाव लाएं। दूसरों की सफलता से जलना छोड़ दें। दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढे। यदि आप ने ऐसा कर लिया तो आपको जिंदगी स्वर्ग जैसी बन जाएगी।