नातिन नव्या के शो में जया ने साझा किया पहला Period एक्सपीरियंस, कहा-मैंने बहुत शर्मिंदगी झेली..

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ को लेकर चर्चा में है। इस शो में अब तक नव्या की नानी यानी की अभिनेत्री जया बच्चन और उनकी मां श्वेता बच्चन अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे कर चुकी है। इसी बीच श्वेता बच्चन और जया बच्चन ने पीरियड जैसे मुद्दे पर भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि, उनके जमाने में पीरियड्स आने पर किस तरह का बर्ताव किया जाता था।
जया और श्वेता ने साझा किया एक्सीपिरियंस
गौरतलब है कि, पीरियड जैसे मुद्दे पर कम ही लोग बोलना पसंद करते हैं। हालांकि समय के अनुसार अब हर एक मुद्दे पर खुलकर बात की जा रही है। इसी बीच नव्या ने मां और नानी से भी पीरियड पर बातचीत की और उन्होंने पूछा कि उनका इस पर कैसा एक्सपीरियंस रहा। नव्या ने अपनी मां से पूछा कि, उनका पीरियड्स का पहला एक्सपीरियंस कैसा था? श्वेता कहती है कि, “उस समय आप बेड पर लेटे रहना,चॉकलेट्स और कार्ब्स खाना और अकेले रहना पसंद करते हो।”
इसके बाद नव्या ने अपनी नानी मां जया से पूछा कि, आपको अपना फर्स्ट पीरियड एक्सपीरियंस याद है? इसके जवाब में जया कहती है कि, “हां मुझे बिल्कुल याद है। इसके बाद नव्या पूछती हैं जब आप वर्किंग थी तब? इस पर जया कहती हैं उस समय बहुत मुश्किल होती थी। शूट पर बाहर जाना पड़ता था और वैन नहीं होती थी इसलिए झाड़ियों के पीछे जाकर चेंज करना पड़ता था। ये बहुत अटपटी सिचुएशन होती थी और बहुत शर्मिंदगी भी होती थी। हमें प्लास्टिक बैग साथ में रखना पड़ता था ताकि हम घर आकर उसे फेंक कर सकें।”
View this post on Instagram
बता दें, नव्या अपने इस शो में हर एक मुद्दे पर खुलकर बात करना पसंद कर रही है। वहीं दर्शकों को भी यह शो काफी पसंद आ रहा है।
बिना शादी के मां बन सकती है नव्या?
हाल ही में इसी शो में जया बच्चन ने कहा था कि, नव्या यदि बिना शादी के भी मां बनती है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं। उन्होंने कहा था कि, “अगर नव्या नवेली बिना शादी किए मां बनती हैं तो उन्हें इससे कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। मेरे ऐसा बोलने पर कई लोगों को आपत्ति होगी, लेकिन फिजिकल अट्रैक्शन और कंपैटिबिलिटी दोनों बहुत जरूरी हैं। हमारे टाइम में हम एक्सपेरिमेंट नहीं कर सके थे, लेकिन आज की जनरेशन करती हैं और क्यों ना करे?
अगर फिजिकल रिलेशनशिप ही नहीं होगा तो कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकेगा। आप सिर्फ प्यार, फ्रेश एयर और एडजस्टमेंट के भरोसे रिश्ता नहीं चला सकते हैं। मेरा मानना है ये बहुत-बहुत ज्यादा जरूरी है।” यदि बात की जाए जया बच्चन के काम के बारे में तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होंगे।