बॉलीवुड

35 करोड़ के इस लग्जरी घर में आलिया-रणबीर ने किया बेटी का स्वागत, अंदर से ऐसा दिखता है नजारा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। दरअसल, आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद कपूर खानदान जश्न में डूबा हुआ है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी माता-पिता बनने पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक बधाइयां दे रहे हैं। गौरतलब है कि आलिया भट्ट अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है और अपने घर चली गई है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर ‘वास्तु’ के अंदर की कुछ स्पेशल तस्वीरें…

alia bhatt

बता दें, वर्तमान में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जिस घर में रहते हैं उनका वह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा में पाली हिल में स्थित है जो काफी आलिशान है। रिपोर्ट की मानें तो आलिया और रणबीर का यह घर करीब 35 करोड़ का है जिसे कपल ने साल 2016 में खरीदा था। रणबीर के घर को शाहरुख खान की पत्नी यानी की मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया है।

alia bhatt

रणबीर कपूर का यह घर करीब 2460 स्क्वायर फीट फैला हुआ है जिसमें कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद है। वहीं गौरी ने इस घर को काफी लग्जरी बनाने की कोशिश की है।

alia bhatt

देखा जा सकता है कि, घर में रखी हुई हर एक चीज काफी यूनिक और शानदार है। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि इस घर में दीवारों से लेकर सीलिंग तक कांच के डोर, विंडो को भी एक डिफरेंट लुक दिया गया है।

alia bhatt

वहीं घर की एक दीवार पर रणबीर कपूर के दादा और जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट भी तस्वीर लगाई गई है जो उनके घर को और भी शानदार लुक देती है। इसके अलावा घर के सोफे से लेकर पर्दे तक में ब्लैक एंड वाइट और ब्राउन शेड्स का इस्तेमाल किया गया है।

alia bhatt

देखा जा सकता है कि, रणबीर कपूर द्वारा जीते गए पुरस्कारों की ट्राफी भी एक शेल्फ पर रखी दिख रही हैं। इसके बगल में रणबीर का लकी नंबर 8 भी फ्रेम किया गया है।

alia bhatt

बात करें आलिया और रणबीर के काम के बारे में तो इन दिनों रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दे इस फिल्म में रणबीर के साथ साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में होंगी।

alia bhatt

इसके अलावा भी रणबीर कपूर के पास एक लव रंजन की फिल्म है जिसमें वह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

alia bhatt

वही बात की जाए आलिया भट्ट के बारे में तो उनके पास फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ है जिसमें वह सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा आलिया भट्ट के पास हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ है।

Related Articles

Back to top button