विशेष

इंटरनेट पर छाई फूल बेचने वाली काली लड़की, असलियत जानकर हिल गया लोगों का दिमाग – Pics

सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। यहां कब कौन क्या करके फेमस हो जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। यह सोशल मीडिया कई गरीब और सड़क पर रहने वाले मामूली लोगों को भी फेमस बना चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फूल बेचने वाली लड़की बड़ी वायरल हो रही है।

सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की हुई वायरल

काली सी दिखने वाली है लड़की सड़क पर लोगों को फूल बेचती नजर आ रही है। फूल बेचते हुए इस लड़की की इंस्टाग्राम रील्स सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। हालांकि जब फूल बेचने वाली लड़की की सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। यह लड़की के बारे में लोगों को ऐसा सच पता चला जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

दरअसल सड़क पर फूल बेचने वाली है लड़की की असली पहचान कुछ और ही थी। इस लड़की का नाम अंशा मोहन है। वह एक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन अपनी रिल्स बनाती रहती है। उन्हें इंस्टाग्राम पर तीन लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हालांकि इस बार अंशा कुछ अलग प्रयोग किया।

सच्चाई जानकर हिल गया लोगों का दिमाग

अंशा मोहन दिखने में काफी खूबसूरत और गौरी हैं। लेकिन एक फूलवाली का फोटोशूट करवाने के लिए उन्होंने अपने त्वचा के रंग को काला कर दिया। हालांकि वह इस लुक में भी बड़ी सुंदर दिखाई दी। उनका यह नया रूप देखकर फैंस हैरान रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि यह वही लड़की है जो हमेशा फैंसी और स्टाइलिश कपड़ों में रहती है।

अंशा मोहन का यह ट्रांसफॉर्मेशन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने यह फोटोशूट अगस्त के महीने में करवाया था। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका वीडियो अब जाकर बहुत वायरल हो रहा है। जब लोगों को भी फूल बेचने वाली की सच्चाई पता चली तो वह भी हैरान रह गए। उन्हें भी अपनी आंखों पर यकीन नही हुआ।

वैसे इसके पहले भी सोशल मीडिया पर चाय वाले से लेकर सब्जी बेचने वाली तक कई मामूली लोग अपनी खूबसूरती को लेकर वायरल हो चुके हैं। हालांकि वह असल जिंदगी में भी यह छोटा-मोटा काम ही करते थे। लेकिन यहां अंशा मोहन ने जानबूझकर अपना लुक चेंज किया है।

वैसे आपको अंशा का ट्रांसफॉर्मेशन कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button