बॉलीवुड

कोरोना काल में इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, ये फेमस एक्ट्रेस दूसरी बार बनने वाली है मां

बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविनज इंडस्ट्री में कई सेलेब्स के घर नन्हे मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल बना हुआ है। वहीं बॉलीवुड बेबो यानी करीना कपूर खान जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं। करीना ने अपनी प्रेग्नेसी की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। तो आइए आपको बताएं करीना से पहले किन-किन सेलेब्स के घर नन्हें बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविच

बता दें कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल, डांसर, एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविच के घर भी नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने 30 जुलाई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की थी औरव लिखा कि वो एक बेटे के पिता बन गए हैं। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में उन्होंने नताशा स्टानकोविच संग सगाई की थी। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविच अक्सर अपने बेटे के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते ही रहते हैं।

डिंपी गांगूली

भारतीय मॉडल और टेलीविजन अभिनेत्री डिंपी गांगूली के घर भी कोरोना काल में किलकारियां गूंजी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि लॉकडाउन के बीच डिंपी को दूसरी बार मां बनने का मौका मिला है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है और डिपीं की उससे पहले एक बेटी भी है।

स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता

इसके अलावा टेलीविजन स्टार और मॉडल स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता के घर भी एक नन्हें बच्चे का जन्म हुआ है। यही नही बल्कि स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता की खुशी भी सांतवे आसमान पर है जबसे उनके घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। बता दें कि स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता के घर 15 अप्रैल को एक बेटी को जन्म हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी संग कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी।

दीया चोपड़ा

मशहूर टीवी अभिनेत्री दीया चोपड़ा भी 6 अप्रैल को दूसरी बार मां बनी। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम सोफिया रखा गया है। इसके अलावा दीया चोपड़ा भी अपने बच्चों के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन्हें फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

एकता कॉल और सुमीत व्यास

टीवी स्टार एकता कॉल और सुमीत व्यास भी इस साल मां-बाप बने हैं। एकता ने 4 जून को एक बेटे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे का नाम वेद रखा है ये भी बताया। ये जोड़ी भी अपने बच्चे के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती है। जिसे फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

करण शाह और शिखा सिंह

वहीं 16 जून टीवी स्टार शिखा सिंह और करण शाह के घर भी बेटी ने जन्म लिया। बेटी का नाम अलायना सिंह शाह रखा गया है। शिखा सिंह भी अपने बेटी के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं जिन्हें फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

Related Articles

Back to top button