धार्मिक

राशिफल 14 नवंबर: आज इन 3 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की अपार कृपा, हर क्षेत्र में तरक्की के योग

आज हम आपको सोमवार 14 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा, मन मुताबिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही ना करें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपका मान-सम्मान दिलाएगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आज जोखिम भरे कामों से दूर रहें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अचानक काफी दिनों से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बेहतर बने रहेंगे। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापार में तेजी आएगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप बेचैनी महसूस करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा अधिक आएगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं इसलिए उन्हें पहचान कर फायदा जरूर उठाएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जबकि खर्चों में कमी आएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपके पराक्रम व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यापार करने वाले लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आप बेकार की गतिविधियों पर अपना समय व्यर्थ मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने कई काम पूरे कर लेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बनेगा। गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त होगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। खोया हुआ प्यार कुछ लोगों को वापस मिल सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी भी प्रकार का निवेश किया है, तो उसका आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी संपत्ति का पारिवारिक विवाद आज निपट जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जीवन में बेहतर तरक्की करते हुए आगे बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान होगा। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन उत्तम रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यालय में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे काम पूरे कर लेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। किसी जोखिम भरे काम से अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। कहीं निवेश करने की योजना बन सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी भी मामले को आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कर्मक्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपके अच्छे प्रदर्शन से वह बेहद प्रसन्न होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बन सकती है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कारोबार के क्षेत्र में उन्नति हासिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button