बॉलीवुड

अब कहां हैं ऋतिक रोशन के ‘कार्बन कॉपी’ हरमन बावेजा? लुक पर फ़िदा थीं प्रियंका, इस कारण हुए जुदा

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में बेहिसाब सफलता हासिल की। लेकिन बहुत ही जल्द इनका फिल्मी ग्राफ गिरने लगा और फिर ये अचानक फैंस की नजरों से दूर होने लगे। इन्हीं में एक मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन के कार्बन कॉपी कहे जाने वाले पॉपुलर अभिनेता हरमन बवेजा का नाम शामिल है।

harman baweja

जी हाँ… बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह इंडस्ट्री से गायब है। आज हरमन बावेजा पूरे 42 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं…

प्रियंका चोपड़ा के साथ किया था डेब्यू

बता दें, हरमन बावेजा ने साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नजर आई और दोनों की जोड़ी भी पसंद की गई। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। हालांकि हरमन बवेजा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा।

harman baweja

इसके अलावा लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी थी क्योंकि उनकी शक्ल काफी हद तक मशहूर ऐक्टर ऋतिक रोशन से मिलती थी। उनके चाल ढाल और जिस तरह की उनकी बॉडी थी काफी हद तक उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का दूसरा ऋतिक रोशन बनाती थी। पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद हरमन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘विक्ट्री’, ‘ढिश्कियाऊं’ और ‘व्हाट्स योर राशी’ जैसी फिल्मों में काम किया। इस बीच हरमन बावेजा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे।

harman baweja

इस कारण हुए एक दूसरे से अलग

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के साथ कई फिल्मों में काम करने के साथ हरमन बवेजा उन्हें दिल दे बैठे थे। इन दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इनका अफेयर चर्चा में रहने लगा। लेकिन बहुत ही जल्दी यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

harman baweja

इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि, हरमन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया था, इसके बावजूद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो रही थी। ऐसे में वह काफी प्रेशर में थे और प्रियंका को टाइम नहीं दे पा रहे थे। प्रियंका अक्सर उनसे वक्त मांगने की बात करती थी। ऐसे में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

साल 2021 में एक्टर ने की शादी

गौरतलब है कि, प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम कर हॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का जमाया तो वही हरमन बवेजा मनोरंजन की दुनिया से गायब हो गए। हरमन बवेजा को आखरी बार साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म “चार साहिबजादे राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर” में देखा गया था।

harman baweja

इसके बाद उनका नाम उस दौरान सुर्खियों में रहा जब उन्होंने साल 2020 में साशा रामचंदानी से सगाई की। इसके बाद 21 मार्च 2021 को इन्होंने कोलकाता में गुरुद्वारा में शादी रचाई थी। बता दें, साशा एक न्यूट्रीशन हेल्थ कोच हैं।

Related Articles

Back to top button