बॉलीवुड

बेहद ही लग्जरी हैं सोनम कपूर के बेटे वायु का रूम, नानी सुनीता ने इस थीम पर किया तैयार: Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘फैशन क्वीन’ कही जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे वायु के साथ एंजॉय कर रही है। फिल्मी दुनिया से दूर सोनम कपूर ने 20 अगस्त 2022 को बेटे को जन्म दिया। ऐसे में कपूर फैमिली में खुशियों का माहौल है। गौरतलब है कि नाना बनने पर अनिल कपूर ने भी खुशियां जताई थी। अब इसी बीच सोनम कपूर ने अपने बेटे के नर्सरी रूम की झलक दिखाई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए देखते हैं वायु कपूर आहूजा के नर्सरी की तस्वीरें…

sonam Kapoor

गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी रचाई थी। ऐसे में शादी के 4 साल बाद कपल माता-पिता बने। सोनम कपूर अक्सर अपने बेटे के साथ क्यूट की तस्वीरें साझा करती रहती है। अब उन्होंने वायु की नर्सरी की झलक दिखाई जो काफी लग्जरी है।

sonam Kapoor

रिपोर्ट की मानें तो वायु के इस रूम को सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने सजाया है। देखा जा सकता है कि इस छोटी सी नर्सरी में रखी हुई हर एक चीज काफी यूनीक है। सोनम कपूर ने यह भी बताया था कि उन्हें पहले से ही मालूम हो गया था कि लड़का होगा। ऐसे में उन्होंने बेटे के जन्म से पहले ही रूम की तैयारी शुरू कर दी थी। देखा जा सकता है कि नर्सरी रूम को काफी एलिगेंट रखा गया है जिसमें खिलौनों के साथ इसे और भी अट्रैक्टिव बनाया है।

sonam Kapoor

इसके अलावा वायु के नर्सरी की दीवारों पर भी जंगल थीम की एक पेंटिंग बनी हुई है जो ब्लैक एंड व्हाइट है। इसके अलावा इसमें छोटे-छोटे काफी कार्टूंस भी दिखाई दे रहे हैं। वही फर्नीचर को भी काफी यूनिक लुक दिया गया है। साथ ही कमरे में छोटे-छोटे कई टॉयज भी रखे हुए हैं। सफेद और भूरे रंग के कॉन्बिनेशन से तैयार की गई ये नर्सरी काफी शानदार और खूबसूरत है।

sonam Kapoor

इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा कि, “ये उन लोगों के लिए एप्रिसिएशन पोस्ट है, जिन्होंने मेरी मां की और मेरी बेबी बॉय के आने के लिए इसे तैयार करने में मदद की है। वायु की नर्सरी का डिजाइन, फर्नीचर, वॉलपेपर समेत रूम की हर चीज लजवाब है।”

sonam Kapoor

बता दें, सोनम कपूर शादी करने के बाद से ही फिल्मी दुनिया से दूर है। शादी के बाद से ही सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रहने लगी। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान वह भारत लौट आई थी और उन्होंने भारत में ही बेटे को जन्म दिया।

sonam Kapoor

अब इन दिनों वह अपने पिता अनिल कपूर के घर पर रुकी हुई है। बता दें, सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

Related Articles

Back to top button