विशेष

काम के लिए जान्हवी कपूर को करना पड़ा था ये गंदा काम, बोली– मैने वह पकड़ा.. बहुत घिन आई..

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बहुत कम समय में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। जान्हवी ने 2018 में धड़क फिल्म से डेब्यू किया था। फिर वह घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल, गुड लक जेरी, रूही जैसी फिल्मों में नजर आई। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘मिली’ को लेकर चर्चा में हैं।

‘मिली’ के प्रमोशन के दौरान जान्हवी कई जगह इंटरव्यू दे रही है। हाल ही के एक इंटरव्यू में उन्होंने मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म में कैमरे के सामने एक गंदी चीज को छूना पड़ा था। इस चीज से उन्हें बहुत घिन आई थी। लेकिन काम के कमिटमेंट की वजह से उन्हें इस गंदी चीज को हाथों से छूना पड़ा था।

इस गंदी चीज को छूकर आई थी घिन

दरअसल इंटरव्यू लेने वाले ने जान्हवी से पूछा कि क्या कभी ऐसा हुआ कि “आपको कोई चीज बहुत गंदी और घिनौनी लगती है, लेकिन फिर भी आपको उसे टच करना पड़ा?” इस पर जान्हवी ने जवाब दिया कि हां, मिली फिल्म के दौरान ऐसा हुआ था। मुझे एक बहुत गंदी चीज को छूना पड़ा था जिसके बाद मुझे बहुत घिन आई थी। तो आखिर वह गंदी चीज क्या थी? चलिए जानते हैं।

दरअसल जान्हवी को जिस गंदी चीज को छूकर घिन आई थी वह असल में एक चूहा था। जान्हवी ने बताया कि मिली फिल्म में एक सीन था जिसमें उन्हें चूहे को बैग से निकलकर उसके साथ कुछ करना था। मुझे चूहे बिल्कुल पसंद नहीं हैं। लेकिन यह सीन फिल्म का एक जरूरी हिस्सा था। यह मेरा काम भी था। इसलिए मैंने बड़ी मुश्किल से चूहे को टच किया। यह सब बड़ा ही घिनौना था।

सुपरहिट फिल्म को तरस रही आंखें

बताते चलें कि जान्हवी की फिल्म मिली बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई है। इस फिल्म को उनके पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। जान्हवी को अभी तक थियेटर में कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं उनकी कुछ फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई हैं।

जान्हवी की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे वरुण धवन के साथ ’बवाल’ कर रही हैं। इसके अलावा वे राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी कर रही हैं। वहीं उनके पास कारण जौहर की तख्त भी है। वे कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा वह ‘जन गण मन’ फिल्म का हिस्सा भी हैं। इतना ही नहीं बाकी फिल्मी सितारों की तरह उन्होंने साउथ की एक फिल्म भी साइन की है।

Related Articles

Back to top button