अजब ग़जब

कुत्तों की शादी: 7 जन्मों के बंधन में बंधे स्वीटी–शेरू, कार्ड छपे, मंडप सजा, दावत भी हुई –Video

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। आप भी कई शादियों में शामिल हुए होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। दरअसल गुरुग्राम में लोग उस समय हक्के बक्के रह गए जब उन्होंने देखा कि शादी के मंडप में दो कुत्तों को दूल्हा और दुल्हन बनकर शादी की रस्मों की जा रही है।

परिवार ने कराई कुत्तों की शादी

दूल्हा बने कुत्ते का नाम शेरू है। जबकि दुल्हन बनी फीमेल डॉगी का नाम स्वीटी है। इन दोनों कुत्तों की बैकग्राउंड स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। इन दोनो को इनके मालिक सड़क पर से उठाकर लाए थे। इनकी शादी पालम विहार इलाके में पूरे रीति रिवाजों से संपन्न हुई। इसके लिए बाकायदा शादी के कार्ड छापे गए। मेहमानों को स्वादिष्ट भोजन करवाया गया। शादी का मंडप भी सजाया गया।

शादी से ठीक पहले दूल्हा शेरू कहीं गायब हो गया था। हालांकि दोनों के परिवार वाले इस शादी को किसी भी हाल में रुकवाना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने शेरू की तलाश शुरू की। आखिर वह मिल गया और फिर ये शादी संपन्न हुई। इस शादी से इनके मालिक बड़े खुश हुए। दोनों आपस में पड़ोसी हैं।

सड़क से उठाकर बच्चों की तरह पाला

दुल्हन स्वीटी के मालिक मालकिन का नाम राजा रानी है। उन्होंने बताया कि हमारी कोई संतान नहीं है। बिना बच्चों के जिंदगी में एक सूनापन था। फिर एक दिन मंदिर में हमे एक डॉगी दिखी। वह हमारे पीछे पीछे आने लगी। हम उसे घर ले आए और उसका नाम स्वीटी रख दिया। फिर वह हमारे परिवार का हिस्सा बन गई। हम उसे बच्चों की तरह पालते हैं। वह रात को भी हमे पकड़कर सोती है।

कपल ने आगे बताया कि लोग हमने अक्सर मजाक में कहते थे कि अब आप स्वीटी की शादी कर दो। लेकिन हमे क्या पता था कि ये सच में हो जायेगा। स्वीटी की तरह शेरू के मालिक भी उसे आठ साल पहले सड़क से उठाकर लाए थे। उन्होंने भी उसे घर के सदस्य की तरह पाला। वह भी इस शादी से बहुत खुश हैं।

लोगों ने किया विरोध

बताया जा रहा है कि जब मालिकों ने शादी के कार्ड छापे और लोगों को इनवाइट किया तो कुछ लोगों को कुत्तों की शादी वाली बात पसंद नही आई। उन्होंने इसका विरोध भी किया। लेकिन कुत्तों के मालिकों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। वह हर हाल में अपने बच्चों जैसे इन पालतू जानवरों की शादी कराना चाहते थे।

देखें कुत्तों को शादी का वीडियो

वैसे इस अनोखी शादी के बारे में आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button