समाचार

मां ने नाबालिग बेटी की प्रेमी से करवाई शादी, फिर सुहागरात के नाम पर शुरू हुआ गंदा खेल

कहते हैं एक मां हमेशा अपने बच्चों को मुसीबतों से बचाती है। उसकी सबसे रक्षा करती है। लेकिन क्या होगा जब रक्षा करने वाली ये मां खुद ही आपको मुसीबतों और दुखों के कुएं में धकेल दे? ऐसा ही कुछ पुणे में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ हुआ। मां ने जबरन उसकी शादी अपने प्रेमी से की दी। फिर प्रेमी ने भी सुहागरात के नाम पर नाबालिग की इज्जत लूट ली।

बेटी ने मां को प्रेमी संग पकड़ा

आरोपी महिला की उम्र 36 वर्ष बताया रही है। कुछ समय पहले वह अपनी बेटी के साथ गांव के एक कार्यक्रम में गई थी। यहां उसकी मुलाकात 28 वर्षीय एक युवक से हुई। जल्द दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। फिर इनका अफेयर शुरू हो गया। प्रेमी का महिला के घर आना जाना बढ़ गया। एक दिन महिला की बेटी ने मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

मां ने प्रेमी से करवाई बेटी की शादी

इस घटना के बाद से मां बेटी के ऊपर प्रेमी संग शादी करने का दबाव बनाने लगी। उसे शादी ना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बहुत मना किया लेकिन मां ने जबरन उसका विवाह अपने प्रेमी से कर दिया। फिर प्रेमी ने मां के साथ बेटी से भी संबंध बनाए। नाबालिग ने उसे ऐसा करने को मना किया लेकिन उसने रेप किया।

ऐसे खुली मां के जुल्मों की पोल

मां के दर से बेटी कई दिनों तक चुप रही। सबकुछ सहन करती रही। फिर एक दिन उसने अपनी कहानी सहेली को बताई। इस सहेली ने पूरा मामला अपने जान पहचान की एक महिला को बताया। फिर इस महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने जब छानबीन की तो बाल विवाह की बात सच साबित हुई। उन्होंने तुरंत नाबालिग को रेस्क्यू किया।

पुलिस ने लिया एक्शन

पुलिस ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ बाल विवाह सहित रेप का मामला दर्ज किया। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस बात पर यकीन नही कर पा रहे हैं कि एक मां अपनी सगी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। किसी ने सही ही कहा है कि प्यार इंसान को अंधा बना देता है।

Related Articles

Back to top button