बॉलीवुड

मनोरंजन जगत से फिर आई बुरी खबर, सड़क हादसे में चल बसी ये सुंदर एक्ट्रेस, लास्ट Video आया सामने

जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं होता है। कब किसे क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। अभी हाल ही में टीवी अभिनेता सिद्धान्त सूर्यवंशी ( Siddhaanth Surryavanshi) का जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मनोरंजन जगत से ऐसी ही एक और दुखद खबर सामने आई है। मराठी टीवी सीरियल्स की पॉपुलर एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव (Kalyani Kurale Jadhav) अब इस दुनिया में नहीं रहे।

सड़क हादसे में चल बसी टीवी एक्ट्रेस

32 वर्षीय कल्याणी कुरले जाधव का 12 नवंबर को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस और मराठी टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं। किसी को यकीन नहीं होंडा कि कल्याणी अब इस दुनिया में नहीं है। तीन दिनों में टीवी के दो कलाकारों की मौत से लोग काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर इन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कल्याणी कुरले जाधव (Kalyani Kurale Jadhav) को असली लोकप्रियता मशहूर मराठी टीवी सीरियल ‘तुझ्यात जिव रंगला’ से मिली थी। कोल्हापुर पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस 12 नवंबर की देर शाम अपने घर के लिए निकली थी। तभी सांगली कोल्हापुर हाइवे हलोंदी इंटरसेक्शन के पास वह एक सड़क हादसे का शिकार बन गई। एक्ट्रेस मोटरबाइक पर सवार थी। तभी एक सीमेंट मिक्सर ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

खराब सड़क की वजह से हुआ हादसा?

इस हादसे में एक्ट्रेस बुरी तरह घायल हुई। आसपास के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सांगली कोल्हापुर हाइवे पर बहुत सारे गड्ढे हैं। इन गड्ढों के चलते यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम प्रावधान के तहत ट्रैक्टर के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती थी। यहां वह मजेदार वीडियो बनाकर फैंस का मनोरंजन करती रहती थी। मौत से एक दिन पहले शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। यह एक फनी विडियो था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन किसे पता था कि ये कल्याणी का लास्ट वीडियो होगा।

 

फैंस ने दी भावुक श्रद्धांजलि

फिलहाल फैंस कल्याणी की मौत की खबर से काफी शॉक्ड हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहा है। यह बेहद दुखद है कि ऐसे हादसों के चलते लोग दुनिया को कम उम्र में ही अलविदा कह देते हैं। भगवान कल्याणी की आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को इस दुख से उभरने की शक्ति दे।

Related Articles

Back to top button