धार्मिक

पाप होता है पैसे गिनते समय ये गलती करना, मां लक्ष्मी होती है नाराज, खाली हो जाती है तिजोरी

पैसा हर किसी को पसंद होता है। हर कोई इसकी चाह में दिन रात काम करते रहता है। हालांकि मिलता ये सिर्फ किस्मत वालों को ही है। कहते हैं धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जिसके सिर पर होता है। उन्हें खूब पैसा मिलता है। उनके पास चारों ओर से धन आता है। वहीं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है उसके पास पैसा टिकता नहीं है। उसके व्यर्थ के खर्च होते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।

यदि आप धन की आवक बनाए रखना चाहते हैं तो मां लक्ष्मी को कभी क्रोधित नहीं करना चाहिए। हालांकि कुछ लोग जाने अनजाने में माता रानी को गुस्सा दिला देते हैं। वैसे तो इंसानों की कई गलतियों से मां नाराज हो जाती हैं। लेकिन आज हम आपको पैसों को गिनते समय होने वाली गलतियों के बारे में बताएंगे। यदि आप पैसे गिनते समय कुछ खास गलतियाँ करते हैं तो लक्ष्मीजी आपसे रूठ सकती हैं। फिर आपके जीवन में पैसों से जुड़ी समस्याएं आने लगेंगी।

पर्स में पैसों के आलवा कुछ ना रखें

धन में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसे रखने की जगह साफ सुथरी और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त होनी चाहिए। हम पर्स में अपने पैसे रखते हैं। लेकिन कुछ लोग इन पैसों के अलावा और भी कई तरह की चीजें इसमें रखते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

ऐसी वैसी चीजों से पर्स में सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाएगी। नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाएगी। और जहां नेगेटिव एनर्जी अधिक रहती है वहां मां लक्ष्मी वैसे भी नहीं आती है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने पर्स में सिर्फ पैसे ही रखें। बाकी चीजें कहीं और रखें। वहीं पर्स को साफ सुथरा रखना चाहिए। वह फट जाए तो बदलकर दूसरा पर्स ले आना चाहिए। तभी आपके पास धन की आवक बनी रहेगी।

पैसे गिनते समय थूक ना लगाएं

कई लोगों की पैसों को लेकर एक गंदी आदत होती है। वह इसे गिनते समय थूक का इस्तेमाल करते हैं। कई बार नोटों की गड्डी में नोट आपस में चिपक जाते हैं। उन्हें अलग करने के लिए अधिकतर लोग अपने थूक का इस्तेमाल करते हैं। ये बहुत ही गंदी आदत होती है। इससे आप धन का अपमान करते हैं। मां लक्ष्मी आपकी इस हरकत से नाराज हो जाती हैं। फिर आपके घर पैसों की आवक कम हो जाती है। वहीं यह पैसा आपके पास ज्यादा दिनों तक टिकता भी नहीं है।

इतना ही नहीं थूक लगाकर नोट गिनने से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। यह नोटों में लगी गंदगी सीधा आपके पेट में जाती है। इससे आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों के होने के चांस बढ़ जाते हैं। वहीं आपके थूक लगे नोट दूसरों के पास जाएंगे तो वह भी बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए नोट गिनने के लिए थूक की जगह पानी का इस्तेमाल करें।

Related Articles

Back to top button