धार्मिक

बड़ी शक्तिशाली है तुलसी की सूखी मंजरी, इस खास उपाय से प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी, बरसाती है धन

हिंदू धर्म में तुलसी को काफी पवित्र माना जाता है। इसके औषधीय लाभ तो है ही, साथ में कई धार्मिक लाभ भी है। तुलसी को देवी की संज्ञा दी गई है। इसकी नित्य पूजा पाठ करने से बहुत लाभ होते हैं। इसलिए लगभग हर हिंदू घर में आपको तुलसी का पौधा दिख जाता है। तुलसी के कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इनकी पूजा से लक्ष्मीजी और विष्णु भगवान दोनों प्रसन्न होते हैं। आज हम आपको तुलसी की सूखी मंजरी के कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। इन्हें करने से आपके घर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। पैसों की दिक्कत के साथ और भी कई समस्याओं का समाधान होगा।

तुलसी की मंजरी के उपाय

1. आपने सुना होगा कि भोलेनाथ को तुलसी अर्पित नहीं की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की मंजरी को शिवजी को चढ़ाया जा सकता है। ऐसा करने से हमे पैसों से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। जीवन में पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आती है। यह मंजरी आप सोमवार या शुक्रवार को चढ़ाएं।

2. तुलसी भगवान विष्णु की भी प्रिय होती है। वैसे आप तुलसी के पत्तों के साथ उन्हें इसकी मंजरी भी अर्पित कर सकते हैं। इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इससे व्यक्ति के ना सिर्फ इस जन्म के बल्कि सभी जन्मों के पाप मिट जाते हैं। उसे विष्णुजी की कृपा मिलती है। साथ में और भी कई लाभ होते हैं।

3. यदि आपके अक्सर फिजूल खर्च होते रहते हैं तो मंजरी का उपाय आपके काम आ सकता है। आपको बस गंगाजल में तुलसी की मंजरी को मिलाना है। इसके बाद पूरे घर में इस जल का छिड़काव करना है। ऐसा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाएगी। आपके घर को किसी की बुरी नजर भी नहीं लगेगी। आपके व्यर्थ कर खर्चे रुक जाएंगे। घर में मां लक्ष्मी आएगी। पैसों की आवक बढ़ जाएगी।

4. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो उन्हें हर शुक्रवार के दिन तुलसी की मंजरी अर्पित करे। इससे वह खुश होंगी। आप इसे अर्पित करते हुए माता रानी को अपनी मन की मुराद भी बता सकते हैं। मां आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगी। आप इस दिन मां के नाम का व्रत भी रख सकते हैं।

5. यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो यह उपाय करे। एक लाल रंग का कपड़ा लें। इसमें तुलसी की मंजरी रख दें। अब इस कपड़े को अपने धन रखने के स्थान पर रखें। जल्द ही आपकी पैसों की आवक बढ़ जाएगी। आपको धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। पैसों को लेकर आपकी किस्मत साथ देगी। गरीबी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार स्थल पर इसे रखने से बिजनेस अच्छा चलेगा।

Related Articles

Back to top button