12 साल बाद गुरु शुक्र बना रहे नवपंचम राजयोग, इन राशियों का खुलेगा भाग्य, होगी खूब कमाई

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति बहुत मायने रखती है। जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी राशियों पर पड़ता है। बीती 11 नवंबर को गुरु और शुक्र ने मिलकर नवपंचक योग बनाया है। यह योग पूरे 12 साल बाद बना है। इसका लाभ 5 राशि के जातकों को सबसे अधिक मिलेगा। शुक्र गोचर से निर्मित ये राजयोग 3 दिसंबर 2022 तक रहेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस राजयोग से किस किस की किस्मत बदलेगी।
वृष राशि
नवपंचम राजयोग के चलते वृष राशि के जातकों को बहुत अधिक लाभ होगा। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों को लेकर बड़ा फायदा होगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। बॉस आपके काम से खुश होगा। नई जॉब के ऑफर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। यदि कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
मिथुन राशि
नवपंचम राजयोग के चलते मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। इन्हें बुरे भाग्य से छुटकारा मिलेगा। किस्मत इनका हर दम साथ देगी। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें इन्हें सफलता हाथ लगेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में धन लाभ होगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भी नवपंचम राजयोग का पूर्ण लाभ मिलेगा। इनके करियर में चार चांद लग जाएंगे। यह लाइफ में कुछ बड़ा करने की ओर अग्रसर होंगे। स्टूडेंट्स को भी अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। पुराने अटके हुए काम समय पर होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। मकान खरीदी या बिक्री के राजयोग बनेंगे। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य होंगे।
तुला राशि
नवपंचम राजयोग तुला राशि के घर ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इस राजयोग के चलते इनकी किस्मत बहुत साथ देगी। जिंगदी में कई पॉजिटिव बदलाव होंगे। संतान की ओर से सुख मिलेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
नवपंचम राजयोग के चलते कुंभ राशि के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नए मकान की खरीदी के योग बन सकते हैं। नया वाहन भी खरीद सकते हैं। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बरसों से रुके पुराने काम पूरे होंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी। लोग आपकी तारीफ करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।