दादी ने पहना दुल्हन का जोड़ा, देखकर खुशी से उछल पड़े दद्दू, करने लगे ऐसी हरकत, देखें Video

सच्चा प्यार वही होता है जो कुछ सालों तक नहीं बल्कि आखिरी सांस तक वैसा ही बना रहे। हालांकि आज के इस मॉडर्न जमाने में बुढ़ापे तक प्यार बचता ही नहीं है। लोग शादी के कुछ सालों बाद ही लड़ाई झगड़े करने लगते हैं। उनके बीच या तो तलाक जाता है या फिर वह बस समाज और बच्चों की खातिर इस रिश्ते को निभाते हैं। उनके बीच प्यार नाम की चीज मर जाती है।
दुल्हन बनी दादी
हालांकि आज भी कुछ कपल ऐसे होते हैं जिनके बीच बुढ़ापे में भी वही लेवल का प्यार होता है जो जवानी के दिनों में हुआ करता था। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये क्यूट दादा दादी को ही देख लीजिए। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन बनी दादी बड़ी वायरल हो रही है। इस दादी को दुल्हन बनता देख दादा जिस तरह का रिएक्शन देते हैं वह और भी लाजवाब होता है।
खुशी से ताली बजाने लगे दादा
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दादी दुल्हन की तरह सजधज कर बैठी है। फिर उनके पति आते हैं। दद्दू जब अपनी बुजुर्ग पत्नी को दुल्हन के अवतार में देखते हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है। वह अपनी बीवी का यह रूप देखकर इतने उत्साहित हो जाते हैं कि जोर जोर से तालियां बजाने लगते हैं।
ठीक किया बीवी का घूंघट
इसके बाद दादा अपनी पत्नी के पास आते हैं और उसका घूंघट थोड़ा सही करते हैं। फिर वह बीवी के पास सोफे पर बैठ जाते हैं। इस दौरान दादा और दादी दोनों के चेहरे पर खुशी दिखाई देती है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो devikalalala नाम के अकाउंट ने साझा किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
लोग बोले— ये होता है सच्चा प्यार
इस वीडियो का हर कोई बहुत पसंद कर रहा है। लोग ये नजारा देखकर अपनी शानदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बहुत ही प्यारा कपल है। इनकी जोड़ी हमेशा सही सलामत रहे।” दूसरा यूजर कहता है “ये होता है सच्चा प्यार। इस उम्र में भी दोनों कितने खुश हैं।” वहीं एक कमेंट आता है “दादा का रिएक्शन शानदार था। उन्होंने अब्बा दिल जीत लिया।”
यहां देखें दुल्हन बनी दादी
View this post on Instagram
वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही इस वीडियो से कुछ सीख लें। जीवन में प्यार को लंबे समय तक बनाए रखें। आज के युवा लोगों के साथ भी इस वीडियो को शेयर करें तक वे एक सही डायरेक्शन में जाएं।