अजब ग़जब

सिलाई मशीन जैसा चलता है महिला का मुंह, देखते ही देखते बना देती है अद्भुत चीजें, देखें Video

इस दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। कई बार तो लोगों में ऐसा अनोखा टैलेंट होता है कि हम दांतों तले उंगलियां चबा जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसके पास एक ऐसा नायब हुनर है जो आप ने शायद आज से पहले कभी किसी के पास नही देखा होगा।

सिलाई मशीन की तरह मुंह चलाती है महिला

कहते हैं महिलाओं का मुंह मशीन की तरह चलता है। वह हमेशा पटर—पटर करती रहती हैं। लेकिन आज हम आपको जिस महिला से रूबरू कराने जा रहे हैं वह सच में अपना मुंह किसी सिलाई मशीन की तरह चला लेती हैं। आप ने देखा होगा कि सिलाई मशीन दो धागों को आसानी से आपस में गुथ लेती है। वहीं यदि हम ये प्रोसेस हाथ से भी करें तो काफी समय लगता है।

हालांकि इस महिला के मुंह में इतना गजब का टैलेंट है कि वह अपनी जुबान से ही दो धागों को आसानी से गुथ लेती है। वह यह प्रक्रिया बड़ी ही तेजी से करती है। वायरल हो रहे महिला के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक मोटा धागा अपने मुंह में लेती है। फिर उसकी मुंह से ही किसी चैन जैसी गांठ लगा देती है। महिला को इस तरह जुबान से धागा बुनते हुए देखना काफी आश्चर्यजनक लगता है।

टैलेंट देख लोग रह गए हक्के बक्के

महिला का यह अद्भुत टैलेंट सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसे ट्विटर पर @PragnaTweets नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उसने कैप्शन में लिखा “यूं ही लोग नहीं कहते कि महिलाओ का मुँह मशीन की तरह चलता है। सबूत के साथ आप देख भी लो।”

लोग महिला के इस टैलेंट को देख बड़े हैरान हैं। वह कमेंट कर अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “वह स्त्री है। कुछ भी कर सकती है।” दूसरे यूजर ने लिखा “लगता है इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में आ जाएगा।” वहीं एक यूजर ने कहा “ऐसी बीवी घर पर हो तो सिलाई मशीन की जरूरत ही नहीं।” एक और शख्स लिखता है “इसने तो स्वेटर बुनने वाली दादी नानी को भी पीछे छोड़ दिया।”

यहां देखें महिला का अनोखा टैलेंट


वैसे आप लोगों को महिला का यह शानदार हुनर कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Related Articles

Back to top button