आलिया के मां बनने से खुश नहीं है फैंस? एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीर तो लोगों ने कर दी ऐसी डिमांड

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को मां बनी है। रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद से ही उनके घर में खुशियों का माहौल है। वहीं पिता बने रणबीर कपूर भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं तो वही उनकी मां यानी कि नन्ही राजकुमारी की दादी मां नीतू कपूर भी बेहद खुश है। इन सबके अलावा मां बनने पर आलिया भट्ट के अंदर भी एक गजब की ही खुशी देखने को मिल रही है।
ऐसे में आलिया ने बेटी को जन्म देने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। उन्होंने मां बनने की उस खुशी को महसूस करते हुए अपनी हल्की सी झलक फैंस को दिखाई और तस्वीर के साथ एक बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। लेकिन फैंस ने आलिया से कुछ और ही मांग डाला।
क्या बोले आलिया भट्ट के फैंस?
दरअसल, मां बनने के बाद जितना फैंस आलिया को देखने के लिए बेकरार थे, उतना ही ज्यादा उनकी बेटी की झलक देखने के लिए भी वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आलिया ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था तो फैंस के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिला था। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ आलिया को मां बनने की बधाई दी जा रही थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि आलिया जब अस्पताल से निकलेगी तो वह मीडिया से रूबरू होगी। लेकिन वह बिना कुछ बोले ही रणबीर कपूर के साथ घर निकल गई।
अब इसी बीच आलिया भट्ट ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। हालांकि इसमें आलिया का चेहरा नहीं दिख रहा है, तस्वीर में उन्होंने अपने आपको ब्लर कर दिया है। आलिया इस तस्वीर में ऑरेंज कलर का एक कप लिए हुए नजर आ रही जिस पर ‘मम्मा’ लिखा हुआ है।
आलिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “यह मैं हूं” बता दे फैंस को आलिया की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है लेकिन फैंस यह भी बात कर रहे हैं कि उन्हें जल्दी ही बेबी का चेहरा देखना है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “हम बेबी गर्ल की तस्वीर देखना चाहते हैं।” एक ने कहा कि, “छोटी आलिया भट्ट कैसी हैं?” एक ने लिखा कि, “बेबी की मम्मा को बहुत बधाई। उम्मीद है आप दोनों स्वस्थ होंगे।'”
आलिया भट्ट का वर्कफ़्रंट
बात करें आलिया के काम के बारे में तो उन्हें आखिरी बार अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में देखा गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पांस मिला। इसके अलावा आलिया जल्दी ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई। इसके अलावा आलिया के पास हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ और बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ शामिल है।