कपिल शर्मा से दुश्मनी मोल लेकर सुनील ग्रोवर का हुआ ऐसा हाल? सड़कों पर मूंगफली बेचकर काट रहे दिन!

टीवी दुनिया का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए घर-घर में मशहूर हुए जाने-माने एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भला कौन नहीं जानता। बता दें, सुनील ग्रोवर ने इस कॉमेडी शो के माध्यम से एक बड़ी सफलता हासिल की है। शो में वह डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार से लोगों का दिल जीतते थे तो उन्होंने रिंकू भाभी और गुत्थी जैसे किरदारों से भी दर्शकों का मनोरंजन किया। बता दे सुनील ग्रोवर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है लेकिन अचानक उन्होंने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया।
इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा हो गया था। कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद चर्चा होने लगी कि, सुनील ग्रोवर का करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। अब इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह हाईवे पर मूंगफली बेचते हुए नजर आ रहे हैं।
कॉमेडियन का वीडियो देख यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर मूंगफली बेच रहे हैं। इस वीडियो को देखते ही उनके फैंस काफी हैरान हो गए और कई लोगों ने उनसे तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील ग्रोवर काफी अच्छे से जीवन बिता रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर के पास काम की भी कोई कमी नहीं है।
यह केवल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सुनील ग्रोवर ने इस तरह का तरीका निकाला है। वह अक्सर ऐसे मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं जिससे उनके फैंस काफी खुश होते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा कि, “खाओ खाओ खाओ..”
View this post on Instagram
बता दें, सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने सुनील के इस नेचर को काफी पसंद भी किया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “सर एड्रेस दो मैं अभी आता हूं।” एक ने कहा कि, “क्या दिन आ गए, लेकिन लव यू पाजी।” एक ने कहा कि, “खाएंगे सुनील जी पहले अच्छी तरह से भूनने तो लो मूंगफली को।” इस तरह से अन्य लोगों ने भी कॉमेडियन पर अपना प्यार लुटाया।
शाहरुख़ खान के साथ इस फिल्म में होंगे सुनल ग्रोवर
बात की जाए सुनील ग्रोवर के काम के बारे में तो हाल ही में वह फिल्म ‘गुडबाय’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने पंडित जी का रोल अदा किया था। इसके अलावा सुनील ग्रोवर जल्दी ही जाने-माने एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं।