इस मामले में आलिया से आगे निकली बिपाशा बसु, पति करण और नन्ही बेटी के साथ पैपराजी को दिए पोज

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री बिपाशा बसु 12 नवंबर 2022 को मां बनी है। उन्होंने एक नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया। ऐसे में उनके घर में खुशियों का माहौल है तो वही फैंस के बीच भी गजब का उत्साह देखने को मिला। बता दे मंगलवार को बिपाशा बसु अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है और अपनी नन्ही सी बेटी को गोद में लिए हुए घर पहुंच गई है। इसी बीच बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर और अपनी न्यू बोर्न बेबी के साथ मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
बिपाशा के चेहरे पर दिखीं मां बनने की ख़ुशी
बता दें जैसे ही बिपाशा बसु अस्पताल से निकली तो मीडिया उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। ऐसे में बिपाशा ने भी मीडिया को बिल्कुल निराश नहीं किया और उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी बेटी को लेकर पैपराजी को जमकर पोज दिए। देखा जा सकता है कि बिपाशा के चेहरे पर मां बनने की एक अलग ही खुशी दिखाई दे रही है।
वही करण सिंह ग्रोवर भी पिता बनने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस दौरान करण सिंह ग्रोवर ने लूज टी शर्ट और पेंट पहना हुआ था जिसमें वह काफी कूल अंदाज में लगे तो वहीं बिपाशा बसु लोग मैक्सी ड्रेस में दिखाई दी। हालांकि इस दौरान भी बिपाशा बसु काफी स्टाइलिश लग रही थी।
इस मामले में आलिया से आगे निकली बिपाशा
बता दे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु ग्रोवर रखा है। उन्होंने बेटी के जन्म के दिन ही इस नाम का खुलासा कर दिया था। ख़ास बात ये है कि,अस्पताल के बाद बिपाशा ने पैपराजी को पोज दिए तो फैंस ने भी उनकी काफी तारीफ की।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इससे पहले आलिया भट्ट भी बेटी को जन्म देने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी, लेकिन उन्होंने पैपराजी के सामने पोज नहीं दिए थे जिसके कारण कई फैंस ने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि आलिया जब कार में बैठी नजर आई थी तो उन्होंने पैपराजी को वेव किया था और साथ ही उन्होंने हल्की सी स्माइल भी दी थी।
अलोन के सेट पर एक दूसरे के नजदीक आए थे करण और बिपाशा
बता दे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी। इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान यह दोनों एक दूसरे के नजदीक आए। इसके बाद कपल ने करीब 1 साल तक डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए।
बता दें, इससे पहले करण सिंह ग्रोवर की शादी टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी, लेकिन इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी रचाई थी। लेकिन इनका भी तलाक हो गया। इसके बाद करण और बिपाशा एक दूसरे के नजदीक आए।