रोते हुए थाने पहुंचा पति, बोला- प्लीज मुझे बीवी से बचा लो.. गर्म चिमटा लगाती है, खूब मारती है..

देशभर में घरेलू हिंसा एक बड़ा मुद्दा है। वैसे इस पर समय-समय पर बात भी होती है। इसे लेकर कानून भी सख्त कर दिए गए हैं। अधिकतर मामलों में इस घरेलू हिंसा में पीड़िता महिला और आरोपी पुरुष होते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में इसका उलट मामला देखने को मिला। यहां एक दुखियारा पति रोते हुए थाने पहुंचा। उसने बताया कि कैसे उसकी पत्नी उसे गरम चिमटा चेटाकर प्रताड़ित करती है।
पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति
दरअसल ये अनोखा मामला हमीरपुर जिले के राठ कस्बा के पठानपुरा इलाके का है। यहां संजय पुत्र लल्लू प्रसाद अपनी बीवी कुसुम के जुल्मों से तंग आ चुका है। उसका आरोप है कि उसकी बीवी उस पर घरेलू हिंसा करती है। उसे गर्म चिमटे से जलाती है। बहुत मारती भी है। वह जब अपना दुखड़ा पुलिस को सुना रहा था तो उसकी आंखें नम हो गई। वह बहुत भावुक हो उठा। उसने थानेदार साहब से कहा कि मुझे मेरी बीवी से बचा लो।
रोते बिलखते इस पति से जब पुलिस ने पूछा कि “तेरी पत्नी तुझे इतना क्यों मारती है?” तब पीड़ित पति ने जो बताया वह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उसने कहा कि मेरे पास एक चार पहिया वाहन है। बीवी चाहती है कि इसे बेचकर मैं पैसा उसके मायके भिजवा दूं। मैंने जब ऐसा करने इनकार किया तो उसने मेरी पिटाई कर दी। अब यहां भी अधिकतर पति अपनी पत्नी पर ससुराल में पैसा देने का दबाव बनाता है। लेकिन यहां पत्नी ने पति पर उसके मायके पैसे भेजने का प्रेशर डाला।
पुलिस ने कही ये बात
राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कमल ने पीड़ित पति की सारी बातें ध्यान से सुनी। उन्होंने बताया कि पीड़ित शख्स ने लिखित में तहरीर दी है। पुलिस इसकी जांच करेगी। हमने आरोपी महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था लेकिन वह नहीं आई। हम तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करेंगे। यदि महिला दोषी पाई गई तो उसे सजा भी होगी।
उधर सोशल मीडिया पर इस पीड़त पति की दुखभरी दास्तान बड़ी वायरल हो रही है। कई मर्द इस शख्स के साथ सहानुभूति दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि जब किसी औरत पर घरेलू अत्याचार होता है तो पति को सख्त से सख्त सजा दी जाती है। इस मामले में एक्शन भी तुरंत लिया जाता है। अब पति के अत्याचार होने पर भी इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
वैसे क्या आप ने कभी अपनी बीवी से मार खाई है? अपने अनुभव हमे कमेंट कर जरूर बताएं।