धार्मिक

भगवान विष्णु के आशीर्वाद से इन राशियों का धीरे-धीरे अच्छा होगा समय, मनोकामनाएं होंगी पूरी

मनुष्य के जीवन में कब अच्छा समय आ जाए और कब जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न होने लगे। इसके बारे में बता पाना बहुत ही मुश्किल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से मनुष्य का जीवन, नौकरी, परिवार, व्यापार प्रभावित होता है। यदि व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं। परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक न होने के कारण जीवन परेशानियों भरा गुजरता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में कई फेरबदल होने के कारण कुछ राशियों के लोगों की जिंदगी में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से इन राशियों के लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पिछले दिनों से बेहतर बनेगी। भगवान विष्णु जी की कृपा से भारी मात्रा में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अचानक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने वाले हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे कैरियर में आप निरंतर आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपने भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखना होगा। कुछ कामों में आप अपनी बुद्धिमानी से अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। भगवान की उपासना में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय बलशाली रहने वाला है। भगवान विष्णु जी की कृपा से प्रेम की स्थिति में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम प्रगति पर आ सकता है। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। निजी संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लगने की संभावना है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। आपको पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा ना करें। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस करना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के व्यापार-नौकरी में इजाफा हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। भगवान विष्णु जी की कृपा से काफी लंबे समय से चली आ रही धन संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप अपने निजी जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। आप अपने मनपसंद के व्यंजन का लुफ्त उठा सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा। शत्रु आपके ऊपर भारी रहेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण किसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। आप किसी भी मामले में बुद्धिमानी से काम लीजिए। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने आवेश को नियंत्रण में रखें। विद्यार्थियों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आ सकता है। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने से बचें। आपको अपनी आमदनी और खर्चों का बजट बना कर चलना होगा वरना भविष्य में आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय सकारात्मक रहने वाला है। आपकी तबीयत में सुधार आएगा। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आपको अपने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। रोजगार में आपको तरक्की मिलने की संभावना बन रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को भाइयों और मित्रों के सहयोग से अपने कामकाज में अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवन में तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत और लगन का उचित परिणाम मिल सकता है। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज पर आप ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को धन हानि होने की संभावना बन रही है, इसलिए पैसों का लेनदेन करने से बचें। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। आपके व्यवहार में कठोरता आ सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति से मतभेद होने की संभावना बन रही है, जिसके कारण आप काफी हताश रहेंगे। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आपके भाग्य के सितारे चमकेंगे। भगवान विष्णु जी की कृपा से कामकाज में भारी मुनाफा मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का आगे चलकर बड़ा फायदा मिलने वाला है। आपके मन में आध्यात्मिक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी योजनाओं को सही ढंग से पूरा करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को पुरानी परेशानियों की वजह से चिंतित होना पड़ेगा। प्रेम जीवन में तकरार होने की संभावना बन रही है। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। व्यापार की स्थिति कमजोर रहेगी। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। किसी भी बड़े मामले में निर्णय लेने से बचना होगा। पिता के सहयोग से आपकी कोई समस्या का समाधान निकल सकता है।

Related Articles

Back to top button