Alexa को संस्कारी बनाने भिड़ी दादी, बोली- गणपती भजन के अलावा कुछ मत बजाना, देखें क्यूट Video

भारत दिन पर दिन डिजिटल बनता जा रहा है। हालांकि हमारे पास कितनी भी आधुनिक तकनीक आ जाए, लेकिन हम अपनी संस्कृति और धर्म को कभी नहीं भूलते हैं। ऐसे में हमे इस तकनीक और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्यूट से वीडियो को ही देख लीजिए। इसमें एक दादी मां Alexa को बड़ी ही प्यारी वॉयस कमांड दे रही है।
आप सभी ने Alexa के बारे में तो सुना ही होगा। इसे आप ओके गूगल की बहन भी बोल सकते हैं। इससे आप जैसा कहते हैं वह वैसा करती है। जैसे समय क्या हुआ है, फलाना गाना बजा दो, देश का प्रधानमंत्री कौन है वगैरह, वगौरह। यह लगभग हर सवाल का जवाब देती है। इसका अधिकतर इस्तेमाल युवा लोग करते हैं। लेकिन एक पोती ने अपनी दादी को Alexa इस्तेमाल करने को कहा। फिर जो हुआ वह बहुत ही प्यारा था।
Alexa को संस्कारी बनाने भिड़ी दादी मां
इस दादी मां के हाथ में जब Alexa आई तो वह उसे हिंदू धर्म के संस्कार से रूबरू कराने लगी। उन्होंने बड़े ही क्यूट अंदाज में Alexa को ऑर्डर दिया कि वह गणपती भजन, श्लोक, स्तुति और आरती बजाए। उन्होंने Alexa से ये भी कहा कि वह सिर्फ गणपती से जुड़ी हर चीज बजाय। शायद दादी चाहती है कि घर में बॉलीवुड संगीत की बजाय सिर्फ भजन कीर्तन ही चले। इसलिए उन्होंने Alexa को साफ साफ अपने दिल की बात बता दी।
Alexa को ऑर्डर देने का दादी का यह क्यूट अंदाज लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। वह दादी और Alexa के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नेहा शर्मा नाम के एक यूजर ने साझा किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि “यह मेरे दादी है जो Alexa से बतिया रही हैं।” उनके इस वीडियो को बहुत अधिक संख्या में लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। लोग इस क्यूट वीडियो की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
लोगों को पसंद आया दादी का अंदाज
दादी और Alexa का यह वीडियो देख लोग काफी दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “यह बहुत ही प्यारा वीडियो है। मेरी दादी मां भी ऐसी ही है।” दूसरे यूजर ने लिखा “दादी मां की बातें सुनकर Alexa भी भावुक हो गई होगी। उन्हें आखिर किसी ने एक सॉफ्टवेयर की बजाय इंसान समझकर बात की।” एक अन्य शख्स लिखता है “दादी की बातें सुनकर शायद Alexa भी कन्फ्यूज हो गई।
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
वैसे आपके घर के बड़े आज की आधुनिक तकनीक के साथ कैसे तालमेल बैठाते हैं हमें कमेंट कर जरूर बताएं।