विशेष

मिडिल क्लास लड़की ने छोड़ी विदेश की तगड़ी सैलरी वाली जॉब, देश की सेवा करने के लिए बन गई IPS

आज की युवा पीढ़ी विदेश में नौकरी कर खूब पैसा कमाने के सपने देखती है। यदि उन्हें विदेश में कोई अच्छी सैलरी वाली जॉब मिल जाए तो फिर वह अपने देश बहुत कम ही आना पसंद करती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मिडिल क्लास महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने विदेश की हाई पैकेज वाली जॉब सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि वह देश की सेवा में अपना योगदान करना चाहती थी।

इनसे मिलिए, ये हैं देश की सबसे खूबसूरत प्रशासनिक ऑफिसर्स आईपीएस पूजा यादव ( IPS Pooja Yadav)। पूजा मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनका पूरा बचपन यहीं बीता है। 20 सितंबर 1988 को पैदा हुई पूजा 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। हालांकि उनका आईपीएस बनने का सफर इतना आसान भी नहीं था। लेकिन जब आप एक बार कुछ कर दिखाने की ठान ले तो फिर ऊपर वाला भी आपको अपने सपने पूरे करने से नहीं रोक सकता है।

देश की सेवा के लिए छोड़ी विदेश की जॉब

पूजा ने बायो-टेक्नॉलजी में एमटेक (M.Tech in Biotechnology) की डिग्री ले रखी है। इसके अलावा उन्होंने फूड टेक्नॉलजी (Food Technology) भी की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जर्मनी और कनाडा में कुछ साल जॉब की। यहां उन्हें अच्छा खासा पैसा मिल रहा था। लेकिन फिर भी पूजा के दिल को संतुष्टि नहीं मिल रही थी। उन्होंने सोचा कि वह विदेश में रहकर दूसरे देश के विकास के लिए काम कर रही है। उनकी अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Yadav (@poojayadav_ips)

ऐसे में पूजा ने अपनी जॉब छोड़कर देश की सेवा करने का निर्णय लिया। हालांकि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था। वह एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं। उन्हें विदेश में अच्छा खासा पैसा मिल रहा था। ऐसे में वह नौकरी छोड़ UPSC की तैयारी करना चाहती थी। UPSC भी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसमें सफल होना इतना आसान नहीं होता है। हालांकि पूजा के परिवार वालों ने बेटी के इस निर्णय का सपोर्ट किया।

बताया अपनी सफलता का मंत्र

जॉब छोड़कर पूजा वापस इंडिया आ गई। यहां वह मन लगाकर UPSC एग्जाम की तैयारी करने लगी। हालांकि वह पहली कोशिश में सफल नहीं हो पाई। इस असफलता से उन्होंने अपना दिल नहीं तोड़ा। बल्कि इससे सीखा और फिर से पढ़ाई में लग गई। आखिर दूसरे प्रयास में वह एग्जाम को क्रैक करने में कामयाब रही। और इस तरह 2018 में वह आईपीएस बन गई। अब वह देश की सेवा कर बहुत खुश हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Yadav (@poojayadav_ips)

पूजा बताती हैं कि यूपीएससी की तैयारी करना बड़ा ही कठिन और पेचीदा काम होता है। आप इस दौरान कई बार डिप्रेशन में चले जाते हैं। आसपास के लोग भी आपको ताने मारकर डीमोटिवेट करते हैं। लेकिन आपको इन सब चीजों की चिंता नहीं करनी चाहिए। तैयारी के बीच थोड़ा समय अपने शौक और मनोरंजन के लिए भी निकालना चाहिए। इससे आपका माइन्ड फ्रेश हो जाता है। फिर आपको आपकी मेहनत का और भी अच्छा फल मिलता है।

सोशल मीडिया पर है फेमस

बताते चलें कि पूजा इंस्टाग्राम पर भी बड़ी एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी सुंदरता देख लोग बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती भूल जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Yadav (@poojayadav_ips)

पूजा बड़ी ही मॉडर्न हैं। लेकिन फिर भी वह जमीन से जुड़ी हुई हैं। अपनी देश की सेवा को समर्पित हैं। लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं।

Related Articles

Back to top button