बॉलीवुड

सहेली के पति को दिल दे बैठी ये अभिनेत्रियां, सौतन बनकर तबाह किया उनका सुखी संसार

दोस्त शब्द के बहुत खास मायने होते हैं। जब दोस्ती सच्ची हो तो लोग एक दूसरे के लिए जान भी दे देते हैं। उसके हर सुख और दुख में साथ निभाते हैं। लेकिन कुछ दोस्त बड़े दगाबाज भी होते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी जगत की उन अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी ही दोस्त का बसा बसाया घर उजाड़ दिया। वह अपनी फ्रेंड के हसबैंड को दिल दे बैठी। फिर उनसे शादी रचाकर दोस्त की ही सौतन बन गई।

स्मृति ईरानी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आता है। राजनीति की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक टीवी अभिनेत्री हुआ करती थी। उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में एक आदर्श बहू का रोल किया था। लेकिन रियल लाइफ में वह घर तोड़ने वाली महिला के रूप में बदनाम हो गई। स्मृति ने 2001 में एक अमीर पारसी बिजनेसमैन जुबीन ईरानी से शादी रचाई थी। दिलचस्प बात ये है कि जुबीन स्मृति की सहेली के पति हुआ करते थे। लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें दिल दे दिया और उनसे शादी कर ली।

अमृता अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा पर भी सहेली का बसा बसाया घर तोड़ने का आरोप लग चुका है। अमृता ने साल 2009 में रियल स्टेट बिजनेसमैन शकील लद्दाक से शादी रचाई थी। शकील अमृता की दोस्त नीशा राणा के पति थे। लेकिन अमृता उनसे प्यार कर बैठी। उन्होंने अपनी दोस्त के बारे में एक बार भी नहीं सोचा और उसका तलाक करवाकर खुद शकील से शादी कर ली। वर्तमान में वह एक सुखी और आलीशान लाइफ जी रही हैं।

सोनिया कपूर

मशहूर सिंगर और संगीतकार हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी सोनिया कपूर का नाम भी इस लिस्ट में आता है। सोनिया एक फेमस टीवी एक्टर भी हैं। वह हिमेश की पहली पत्नी की अच्छी दोस्त हुआ करती थी। वह अक्सर हिमेश और अपनी दोस्त से मिलना जुलना करती थी। लेकिन फिर दोनों में प्यार हो गया। ऐसे में हिमेश ने पहली पत्नी को तलाक देकर 2018 में बीवी की सहेली सोनिया कपूर से शादी कर ली। इस बात को लेकर सोनिया की काफी आलोचना भी हुई थी।

श्रीदेवी

बीते जमाने की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 1996 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। बोनी की पहली पत्नी का नाम मोना सूरी था। बोनी ने कुछ दिन श्रीदेवी को अपने घर रखा था। कहा जाता है कि इस दौरान श्रीदेवी उनकी पत्नी मोना की अच्छी दोस्त बन गई थी।

लेकिन मोना को कहां पता था कि उसकी ये दोस्त एक दिन उनकी सौतन भी बन जाएगी। श्रीदेवी के चक्कर में बोनी ने मोना को तलाक दे दिया था। बाद में मोना डिप्रेशन में चली गई थी। एक गंभीर बीमारी से उनका निधन भी हो गया था।

Related Articles

Back to top button