श्रद्धा समेत इन 9 हसीनाओं संग संबंध बना चुके हैं आदित्य रॉय कपूर, एक के साथ लीक हुई निजी फोटो

फिल्म ‘आशिकी-2’ से अपनी खास पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर आदित्य रॉय कपूर को भला कौन नहीं जानता। बता दें, आदित्य रॉय कपूर ने इस फिल्म में एक रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
इस फिल्म के बाद आदित्य रॉय कपूर चर्चा में आ गए और उन्होंने कई फिल्मों में काम कियाv फिल्म के साथ-साथ आदित्य रॉय कपूर की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। बता दे अब तक आदित्य का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। आज 16 नवंबर को आदित्य रॉय कपूर अपना से 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनके लव अफेयर्स के बारे में…
श्रद्धा कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है आदित्य रॉय कपूर की को-स्टार रहीं श्रद्धा कपूर का। दरअसल श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय ने फिल्म ‘आशिकी-2’ में एक साथ काम किया और फिल्म हिट हुई। वही असल जिंदगी में भी यह दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। हालांकि जल्दी ही इनका ब्रेकअप हो गया। बता दे आदित्य और श्रद्धा के अलग होने से कई फैंस का दिल दुखा था।
अहाना देओल
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल फिल्मी दुनिया से दूर है। लेकिन उनका नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब वह आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थी। रिपोर्ट के माने तो इस दौरान आदित्य ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था और यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम भी आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ चुका है। दरअसल कैटरीना और आदित्य ने एक साथ फिल्म ‘फितूर’ में काम किया था। इसके बाद दोनों के अफेयर ने सुर्खियां बटोरी। हालांकि इस मामले में आदित्य हमेशा चुप रहे। इसके बाद कैटरीना ने विक्की कौशल से शादी रचा ली।
निधि अग्रवाल
आदित्य रॉय कपूर और निधि अग्रवाल की डेटिंग की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी है। दरअसल इन दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। बॉलीवुड पार्टी से लेकर इवेंट में यह दोनों साथ नजर आए। ऐसे में इन दोनों के अफेयर की खबरें उड़ गई थी। हालांकि बाद में यह केवल अफवाह निकली।
सोनाक्षी सिन्हा
पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी आदित्य रॉय कपूर का नाम जुड़ चुका है। इन दोनों को भी एक साथ कई पार्टियों में देखा गया था और इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों देखकर फैंस इन पर शक करने लगे थे। हालांकि बाद में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
मारियाना मुकुल चयन
अमेरिकन एक्ट्रेस मारियाना के साथ भी आदित्य रॉय कपूर अफेयर चर्चा में रहा है। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। हालांकि वे दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। मारियाना और आदित्य की निजी तस्वीरें भी वायरल हो चुकी है।
डीवा धवन
डीवा धवन और आदित्य रॉय कपूर को भी एक साथ कई बार स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं बल्कि इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। हालांकि जल्दी ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वही आदित्य रॉय कपूर और धवन ने कभी भी अपने अफेयर पर बात नहीं की।
रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर चर्चा में आने वाली मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी एक समय पर आदित्य रॉय कपूर को डेट करती थी। हालांकि जल्द ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन कई बार रिया और आदित्य को एक साथ देखा गया।
अनन्या पांडे
आदित्य रॉय कपूर का नाम इन दिनों अब अनन्या पांडे के साथ जुड़ा है। गौरतलब है कि हाल ही में दिवाली पार्टी के दौरान इन दोनों को एक साथ देखा गया था। इसके बाद से ही इनके अफेयर की चर्चाएं खूब हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि अनन्या और आदित्य की शादी की खबरें तक भी सामने आ चुकी है। हालांकि अभी तक इस पर आदित्य और अनन्या का किसी तरह का बयान नहीं आया।