बॉलीवुड

आलिया-रणबीर की बेटी का नाम सुनकर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, रणबीर के नाम के पीछे भी ये कहानी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बने हैं। आलिया ने 6 नवंबर 2022 को मुंबई के एक निजी अस्पताल में नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया। ऐसे में कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है। वहीं पोती के आने से नीतू कपूर भी काफी खुश है। अब इसी बीच सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ आलिया और रणबीर की बेटी के नाम की चर्चा हो रही है। फैंस भी बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आलिया और रणबीर ने अपने नन्ही राजकुमारी का नाम क्या रखा है? तो आइए जानते हैं आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी को क्या नाम दिया?

alia and ranbir

ऋषि कपूर से है कनेक्शन
गौरतलब है कि 6 नवंबर को बेटी के जन्म को देने के बाद से ही आलिया के फैंस उनसे मिलने के लिए बेकरार है। इसके अलावा फैंस ने सोशल मीडिया पर आलिया की बेटी को देखने की भी डिमांड की थी। ऐसे में फैंस आलिया की बेटी के नाम के लिए भी एक्साइटेड है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आलिया और रणबीर की बेटी का नाम दिवंगत एक्टर और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के नाम से जुड़ा होगा।

alia bhatt

कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया ने ऋषि कपूर को ट्रिब्यूट देने का फैसला किया है। ऐसे में में उन्होंने बेटी को कुछ ऐसा नाम दिया है जो ऋषि कपूर से कनेक्ट करने वाला है। रिपोर्ट की मानें तो आलिया और रणबीर ने अपने बेबी के नाम की प्लानिंग कर ली है। अब जल्दी ही इसका खुलासा करने वाले हैं। वहीं जब नीतू कपूर से इस बारे में बातचीत की गई तो वह काफी इमोशनल हो गई और उन्होंने कहा कि वह पोती के आने से काफी खुश है। इतना ही नहीं बल्कि नीतू कपूर ने अपनी पोती को सबसे क्यूट किड भी बताया है।

alia bhatt

इसने कनेक्टेड हैं रणबीर कपूर का नाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर का नाम भी काफी दिलचस्प है। जी हां…28 सितंबर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर का नाम उनके दादाजी के नाम पर रखा गया है जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। गौरतलब है कि, राज कपूर पॉपुलर एक्टर होने के साथ साथ मशहूर निर्देशक भी थे। उन्होंने हिन्दी सिनेमा को अलग पहचान दी है।

alia and ranbir

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर और आलिया
बता दें, आलिया और रणबीर हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। अब आलिया के पास ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’, ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ और ‘जी ले जरा’ जैसी फिल्में शामिल है।

alia and ranbir

वही बात की जाए रणबीर की फिल्म के बारे में तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वह जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर के पास लव रंजन की एक फिल्म है जिसमें वह मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य किरदार में होंगे।

Related Articles

Back to top button