बॉलीवुड

इस हैंडसम हंक को डेट कर रही हैं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला? वीडियो शेयर कर कहा-मेरी दुनिया..

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखती है। वही उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चिज’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली है। इसके अलावा बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर फिल्मी दुनिया में कोई खास लगाव नहीं रखती। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है।

अब इसी बीच अंशुला कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रही है जिसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अंशुला के साथ नजर आ रहा है, यह लड़का कोई और नहीं बल्कि उनका बॉयफ्रेंड है।

anshula kapoor

वायरल हुआ दोनों का प्यारभरा Video
दरअसल, अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इसी बीच अंशुला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह स्क्रिप्ट राइटर रोहन ठक्कर के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो में दोनों ही बड़े ही मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। वीडियो को साझा करते हुए अंशुला ने लिखा कि, “मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक हो, जो मेरी दुनिया को चारों ओर घूमाता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


वीडियो में देखा जा सकता है कि, अंशुला रोहन संग गोल गोल घूमती नजर आ रही है और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान भी नजर आ रही है। बस इसके बाद से ही फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


बोनी कपूर की पहली पत्नी की बेटी है अंशुला
गौरतलब है कि अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी है। दरअसल, बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी के साथ शादी रचाई थी जिनसे उन्हें अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। अर्जुन जहां बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं तो वही अंशुला फिल्मी दुनिया से दूर रहती है।

anshula kapoor

रिपोर्ट की माने तो अंशुला कपूर ने फैनकाइंड नामक एक सामाजिक पहल की शुरुआत की है। बता दें, यह धन एकत्रित करने संबंधी एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसके साथ ही ये फैंस और सेलेब्रिटीज को आपस में जोड़ता है। अंशुला के इस प्लेटफॉर्म से बॉलीवुड के कई सितारें जुड़ चुके हैं।

anshula kapoor

बता दे बोनी कपूर ने मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी से भी शादी रचाई थी। इनकी शादी साल 1996 में हुई थी जिसके बाद उनके घर दो बेटियों का जन्म हुआ जिनका नाम जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर है। जाह्नवी कपूर को तो लोग भली-भांति जानते हैं, वही खुशी कपूर जल्दी ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली है।

anshula kapoor

Related Articles

Back to top button