Video: दुल्हन वर्जिन नहीं निकली तो भड़का दूल्हा, बोला- दूसरे की इस्तेमाल चीज घर नहीं सजा सकता..

कहते हैं सच्चा प्यार बड़ी मुश्किल से मिलता है। एक सुखी शादीशुदा जीवन बिताने के लिए पति और पत्नी के बीच भरोसा जरूर होना चाहिए। लेकिन कुछ पतियों को शक करने की बहुत बुरी आदत होती है। ऐसे में शादियां ज्यादा दिनों तक टिक नही पाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जोड़े से मिलाने जा रहे हैं जिसकी शादी एक दिन भी नहीं टिक पाई। शादी की पहली रात ही तलाक के हालात बन गए।
शादी की पहली रात पत्नी पर करने लगा शक
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पति और पत्नी की लव स्टोरी बड़ी वायरल हो रहा है। ये दोनों यूट्यूब पर सैयद बसीत अली (Syed Basit Ali) नाम के चैनल को इंटरव्यू दे रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कैसे होस्ट पति भगाने की कोशिश कर रहा है। उसे जलील कर रहा है। हालांकि जब आप इसके पीछे की सच्चाई जानेंगे तो आप भी कहेंगे कि रिपोर्टर ने बिल्कुल सही किया।
बताया जा रहा है कि ये कपल पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में था। हालांकि दूल्हे का कहना है कि वह अपनी पत्नी से हफ्ते में सिर्फ दो बार ही मिल पाता था। इसके बाद दुल्हन बाकी के समय क्या करती थी इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। जब दोनों ने शादी की तो पहली रात ही दूल्हे को दुल्हन पर शक हुआ। उसने दुल्हन पर आरोप लगाया कि वह वर्जिन नहीं है। बस फिर क्या था वह दुल्हन पर और भी शक करने लगा। कहने लगा कि उसके अभी भी किसी गैर मर्द से सबंध होंगे।
वर्जिन नहीं निकली पत्नी तो हुआ नाराज
दूल्हे ने कहा कि उसने सोचा था उसकी पत्नी वर्जिन होगी। लेकिन अब वह वर्जिन नहीं है। मैंने शादी घर बसाने को की थी। लेकिन मैं दूसरे की इस्तेमाल की हुई चीज घर नहीं सजा सकता। अब वह तलाक की मांग कर रहा है। उधर पत्नी का कहना है कि वह अपने पति से प्यार करती है। उसकी इज्जत करती है। लेकिन पति शादी की पहली रात से उस पर शक कर रहा है। उससे मारपीट भी करता है। पत्नी जब रिपोर्टर को ये बता रही होती है तब उसकी पति से थोड़ी ‘तू-तू, मैं-मैं’ भी हो जाती है।
अंत में रिपोर्टर पति को समझाता है कि ऐसे किसी महिला पर इल्जाम लगाना ठीक बात नहीं है। इससे उसकी इज्जत खराब होती है। पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। आप पति और पत्नी के इस मामले को इस वीडियो में विस्तार से देख सकते हैं।
यहां देखें वीडियो
वैसे आपकी इस पूरे मामले पर क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।