मनोरंजन

पाकिस्तानी दुल्हन ने अपनी शादी में किया कुछ ऐसा, भावुक हो गए इंडियन, बोले- काश बंटवारा न होता

भारत और पाकिस्तान कहने को तो पड़ोसी मुल्क हैं। लेकिन इनके बीच टकरार हमेशा बनी रहती है। हालांकि कुछ चीजें ऐसी भी है जो इन्हें जोड़कर रखती हैं। जैसे संगीत। दोनों देश एक दूसरे का संगीत बड़ा पसंद करते हैं। अपने मन की कड़वाहट भुलाकर आर्टिस्ट की कला की तारीफ करते हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान में होने वाली शादियों में बॉलीवुड फिल्मों के गाने आज भी बजते हैं। इसका ताजा उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

पाकिस्तानी दुल्हन ने किया लता मंगेशकर के गाने पर डांस

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपनी शादी में ‘लता मंगेशकर’ के फेमस गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे’ पर डांस कर रही है। वह इस गाने पर बड़ी ही खूबसूरत परफॉरमेंस देती हैं। यह देखकर ना सिर्फ पाकिस्तानियों का बल्कि हिंदूस्तानियों का दिल भी खुश हो रहा है। वह कमेंट कर कह रहे हैं कि काश दोनों देश कभी अलग ही नहीं हुए होते। ना बटवारा होता और ना हमारे बीच नफरत होती। हम सभी मिलकर एक साथ प्यार से रहते।

बताते चलें कि यह पाकिस्तानी दुल्हन जिस ‘मेरा दिल ये पुकारे’ गाने पर नाच रही है वह साल 1954 में आई फिल्म ‘नागिन’ का है। इस गाने में वैजयंती माला, प्रदीप कुमार, जीवन और मुबारक सिलोचना जैसे कलाकार काम करते दिखाई दिए थे। यह वीडियो @oyee_ayesha नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल है। दुल्हन हरे रंग के सूट में डांस कर रही है। वह गाने के साथ लिप-सिंक कर रही है। शादी में आए मेहमान उसे बड़े चाव से देख रहे हैं। यह वीडियो लोगों का बड़ा दिल जीत रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लड़की ने कैप्शन में लिखा है “मैं खुद से प्यार करती हूं। और आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं इसकी मुझे परवाह नहीं। इसलिए बुरे कमेंट मत करना।”

वीडियो देख भावुक हुए लोग

वैसे डांस करती इस दुल्हन के वीडियो पर लोगों ने बड़े अच्छे कमेंट्स ही किए हैं। एक यूजर ने लिखा “पता नहीं इस वीडियो में ऐसा क्या खास है। मैं इसे बार बार देख रहा हूं।” वहीं दूसरे ने लिखा “यह गाना जितना प्यार है उतना ही अच्छा ये डांस भी है।” फिर एक कमेंट आता है “संगीत भारत और पाकिस्तान दोनों देशों को जोड़कर रखता है। काश! हमारा कभी बटवारा नहीं हुआ होता। तो ये जो कड़वाहट है ना ये हमे एक दूसरे से दूर नहीं रखती।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MANO (@oyee_ayesha)


वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button