धार्मिक

सूर्य गोचर: अगले 1 महीने लग्जरी लाइफ जिएंगी ये राशियां, दोनों हाथों से बटोरेगी पैसा, रहेंगी खुश

सूर्य ग्रहों का राजा कहलाता है। ये कुंडली में मजबूत हो तो सफलता, सम्‍मान, पिता, भाई, आत्मा, साहस और पराक्रम से जुड़े लाभ होते हैं। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर कर चुका है। यहां सूर्यदेव 16 दिसंबर तक विराजित रहेंगे। इस दौरान अगले एक महीने चार राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन–कौन सी राशियां हैं जो सूर्य देव की कृपा की पात्र बनेंगी।

सिंह राशि

सूर्य के गोचर का सबसे अधिक लाभ सिंह राशि के जातकों को होगा। इसकी वजह ये है कि सूर्य ग्रह सिंह राशि का स्वामी है। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से सिंह राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में इनकी इज्जत बढ़ जाएगी। आपके व्यवहार और काम की तारीफ होगी। नौकरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस करने वालों का समय भी अच्छा रहेगा। वहीं छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हाथ लगेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

जैसा कि हमने आपको बताया सूर्य ने वृश्चिक राशि में गोचर किया है। इसलिए इसका अत्यधिक लाभ इस राशि के जातक ले सकेंगे। इन्हें धन से जुड़े कई लाभ होंगे। चारों ओर से पैसों की आवक होगी। रुका हुआ धन वापस मिल जाएगा। अटके हुए काम भी पूरे होंगे। कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो कर दें। आपको लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। पिता और भाई से रिश्ते मधुर होंगे। परिवार में खुशियों की लहर दौड़ेगी। बॉस आपके काम की तारीफ करेगा।

कुंभ राशि

सूर्य का गोचर कुंभ राशि के जातकों को भी बहुत लाभ देगा। इनके भाग्य में वृद्धि होगी। दुर्भाग्य आपका पीछा छोड़ देगा। किस्मत के दम पर इनके कई काम चुटकी बजाकर पूरे हो जाएंगे। जो लोग कुंवारे हैं उनकी शादी के योग बनेंगे। कहीं से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता हाथ लगेगी। सेहत अच्छी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। विदेश यात्रा हो सकती है।

मीन राशि

सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों को भी बड़ा लाभ देगा। कोर्ट कचहरी के मामले में निपट जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। किसी खास काम से दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। पैसा निवेश करने पर लाभ मिलेगा। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पति और पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेग। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button