बॉलीवुड

कोई 5 तो कोई 9 साल तक लिव-इन में रही ये 9 पॉपुलर जोड़ी, फिर दर्दनाक रहा रिश्ते का अंत

ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। गौरतलब है कि इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर रिश्ते टूटना और बनना आम बात है। यहां पर पलक झपकते ही रिश्ते टूट जाते हैं तो पलक झपकते बंध भी जाते हैं। जहां कई सितारों ने अपने रिश्ते को आगे चलकर एक नाम दिया तो वहीं कुछ रिश्ते थोड़े दिनों बाद ही खत्म हो गए। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे सितारों के बारे में जो अपने लिव इन रिलेशनशिप के लिए चर्चा में रहे। लेकिन कुछ दिन बाद ही उनका रिश्ता टूट कर रह गया।

रणबीर और कैटरीना

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। 6 साल तक एक दूसरे के साथ लिव-इन में रहने के बाद यह कपल एक दूसरे से अलग हो गए। इस जोड़ी के अलग होने के बाद फैंस भी दुखी हो गए थे।

ranbir

टाइगर और दिशा
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का अफेयर भी काफी चर्चा में रहा। फैंस इस जोड़ी को एक साथ देखना पसंद करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो टाइगर और दिशा लिव-इन में भी रह चुके हैं, लेकिन पिछले दिनों ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

सुशांत और अंकिता
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के रिश्ते को भला कौन नहीं जानता। दोनों ने ‘पवित्र रिश्ता’ में एक साथ काम किया था और यहीं पर इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। ये दोनों अपने रिश्ते को कुबूल कर चुके थे, लेकिन साल 2016 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। गौरतलब है कि सुशांत अब हमारे बीच नहीं रहे।

ranbir

प्रियंका और शाहिद
रिपोर्ट की मानें तो करीना कपूर से अलग होने के बाद शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा के करीब आ गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोनों लिव-इन में भी रहने लगे थे। कई बार शाहिद और प्रियंका को एक साथ स्पॉट किया गया। हालांकि कुछ दिन बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

priyanka

अभय देओल और प्रीति देसाई
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अभय देओल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। बता दें उन्होंने प्रीति देसाई को काफी लंबे समय तक डेट किया था और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। लेकिन फिर कुछ दिनों बाद ही इन दोनों की राहें अलग अलग हो गई।

दीपिका पादुकोण और निहार पंड्या
रिपोर्ट की मानें तो दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत में एक्टर निहार पंड्या को डेट किया था। लेकिन जल्दी यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। दरअसल इन दोनों का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा था जब इन्होंने लिव इन रिलेशनशिप शुरू किया था।

priyanka

सुशांत और रिया चक्रवर्ती
अंकिता से अलग होने के बाद सुशांत का नाम मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट की मानें तो दोनों करीब 1 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन फिर यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

priyanka

राजेश खन्ना और टीना मुनीम
पत्नी डिंपल कापड़िया से अलग होने के बाद राजेश खन्ना एक्ट्रेस टीना मुनीम के करीब आ गए थे और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे, हालांकि बाद में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

बिपाशा और जॉन
बिपाशा और जॉन अब्राहम की जोड़ी पॉपुलर कपल में से एक थी। दोनों के अफेयर भी काफी सुर्ख़ियों में रहा। रिपोर्ट की मानें तो यह करीब 9 साल तक एक दूसरे के साथ रहे लेकिन किसी कारणवश इनका रिश्ता टूट गया।

Related Articles

Back to top button