धार्मिक

राशिफल 18 नवंबर: मां लक्ष्मी के शुभ संकेत से 3 राशियों को होगा धन लाभ, किस्मत का मिलेगा साथ

आज हम आपको शुक्रवार 18 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको कम मेहनत में अधिक फायदा होने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी खास रहेगा। अचानक आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं, जिसका आपको फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन बहुत शानदार रहेगा। आपको दोगुना मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। किसी बड़े कार्य में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप कहीं निवेश करने के बारे में योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहने वाला है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति हो सकती है। सब आपकी समझदारी से काफी प्रभावित होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके रिश्तो में और मधुरता बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिल सकता है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को अच्छे फल की प्राप्ति होने की संभावना बनी हुई है। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। विषम परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने के लिए उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घरेलू जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर करें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। गलत संगति से बचने की कोशिश कीजिए। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करें अन्यथा बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं। कुछ जरूरी कामों में आपको कठिनाई हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार की समस्याओं को आप शांति पूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी कई समस्याओं का समाधान होगा। जीवन में खुशियों की बहार आएगी। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। पहले किया गया निवेश अच्छा लाभ दे सकता है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके जीवन की समस्याओं का समाधान होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दिन की शुरुआत में आपको परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

Related Articles

Back to top button