धार्मिक

इन 5 राशियों पर मां संतोषी की रहेगी शुभ दृष्टि, हर मुश्किल होगी दूर, जीवन में मिलेगी कामयाबी

ज्योतिष विशेषज्ञों का ऐसा बताना है कि ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल का मनुष्य के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव पड़ता है। यदि मनुष्य की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। इस संसार में हर मनुष्य बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरता है, जिसके पीछे ग्रह-नक्षत्रों की चाल जिम्मेदार मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लोगों की कुंडली में ग्रहों की शुभ स्थिति विशेष संयोग बना रही है। इन राशियों के लोगों के ऊपर मां संतोषी की शुभ दृष्टि रहेगी और जीवन के सभी मुश्किल समाप्त होने जा रहे हैं। आखिर किन राशियों के लोगों का अच्छा समय आएगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को किसी बड़ी योजना में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने जीवन की परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। मां संतोषी के आशीर्वाद से ग्रह-नक्षत्रों का आपके ऊपर अच्छा प्रभाव रहने वाला है, जिसकी वजह से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। घरेलू जीवन में आपको खुशी का अहसास होगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। आप अपने सोचे हुए काम समय पर पूरे कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के विचार नकारात्मक रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक चिंता से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार में आपको मिलाजुला फायदा प्राप्त होगा। आपको अपने हर काम में लाभ-हानि के बारे में सोचना होगा। अचानक काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए बड़े अधिकारी आपको पुरस्कृत कर सकते हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित होंगे। जीवन में आप सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर पाएंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के पहले किए गए प्रयास का अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। जीवनसाथी की कोई बात आपके दिल को काफी दुखी करेगी। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर रहने वाला है। खान-पान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए योजनाएं बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को लंबे समय से जिस मौके का इंतजार था, आपको वह मौका बहुत ही शीघ्र मिल सकता है। आप अपने कामकाज के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यो से खुश रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के निजी और कामकाजी जिंदगी में कुछ बदलाव आने की संभावना बन रही है। आप अपने आपको मानसिक रूप से काफी हताश महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। वाहन प्रयोग में आपको लापरवाही करने से बचना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। आप अधिक सोच-विचार में अपना समय व्यर्थ मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस राशि के लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही विदेश जाने का मौका मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को हर काम में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके निजी जीवन में सुधार आएगा। कार्यप्रणाली में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक परेशानियों से राहत मिलेगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आप अपने लक्ष्य हासिल करेंगे। व्यापार में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने आसपास के माहौल को समझने की आवश्यकता है। आप कोई भी नया काम बिना सोचे-समझे मत कीजिए। कार्यस्थल में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद हो सकता है। इस राशि के लोग पैसों का लेनदेन ना करें। पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आप बाहर का खान-पान करने से बचें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की वित्तीय स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। करियर में आपको तरक्की हासिल होगी। किसी निवेश का आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। आप अपने कामकाज और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाकर चलेंगे। आप तनाव रहित महसूस कर रहे हैं। आसपास के लोग आपके कामकाज में सहायता करेंगे। सकारात्मक सोच की वजह से आपको हर क्षेत्र में बेहतरीन नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। आप पूरे जोश में नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अचानक शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। आपकी योजनाएं सफल रहेंगीं। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना हो सकता है। कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। वित्तीय संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई फैसला कारगर साबित हो सकता है। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। माता-पिता के साथ आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मन खुश होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए समय विशेष रहने वाला है। आपके साथ कुछ नए लोग जुड़ सकते हैं। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। भविष्य को सुधार करने की योजना बना सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी ठीक प्रकार से व्यतीत होगी। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को शुभ नतीजे प्राप्त होंगें।

Related Articles

Back to top button