हर हाल में प्रभुदेवा को अपना बनाना चाहती थीं नयनतारा, शादी के लिए एक्टर की पत्नी को दी रिश्वत!

एक्ट्रेस नयनतारा साउथ इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। नयनतारा न केवल साउथ इंडस्ट्री में जानी जाती है बल्कि उनकी पहचान दुनियाभर में है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। शुरुआत से ही नयनतारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही है।
एक समय पर नयनतारा का नाम जाने-माने डायरेक्टर प्रभुदेवा के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि प्रभुदेवा के इश्क में नयनतारा ने उनकी पत्नी लता को भी रिश्वत देने की कोशिश की थी। तो आइए जानते हैं नयनतारा और प्रभुदेवा की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में…
शादीशुदा प्रभु देवा को चाहने लगी थीं नयनतारा
दरअसल, साल 1995 में प्रभुदेवा ने रामलता के साथ शादी रचाई थी। इस शादी से प्रभु देवा तीन बच्चों के पिता बने लेकिन साल 2008 में कैंसर की वजह से उनके एक बेटे की मौत हो गई। प्रभु देवा ने अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था और इसी बीच उनका नाम नयनतारा के साथ जुड़ा।
इस दौरान नयनतारा भी साउथ इंडस्ट्री का एक बड़ा सितारा थी। दोनों की नज़दीकियां प्यार में बदल गई और काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। इनकी रिश्ते ने उस दौरान और भी ज्यादा तूल पकड़ लिया जब प्रभु देवा ने सरेआम मीडिया के सामने यह बात कबूल कर ली कि वह नयनतारा के साथ रिश्ते में है।
एक्टर को पाने के लिए पार की हदें
जब फिल्मी गलियारों में नयनतारा और प्रभु देवा का अफेयर सुर्खियों में आने लगा तो उनकी पत्नी लता ने साल 2011 में प्रभुदेवा को तलाक दे दिया। हालांकि इस बीच लता ने नयनतारा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। लता के मुताबिक नयनतारा और प्रभु देवा एक दूसरे के साथ लिव-इन में रह रहे थे।
लता ने बताया था कि, नयनतारा प्रभु देवा के प्यार में इस कदर पागल थीं कि उन्हें कुछ सूझ ही नहीं रहा था। एक्टर से शादी के लिए नयनतारा ने लता को 3 करोड़ रुपए, सोने के सिक्के और 85 लाख का नेकलेस गिफ्ट किया था। ताकि लता उनकी जिंदगी से दूर चली जाए और वह उनकी दूसरी पत्नी बन जाए।
हालाँकि लता ने ऐसा नहीं लेकिन कुछ दिन बाद वह प्रभुदेवा से अलग हो गई। वहीं प्रभुदेवा सब कुछ छोड़ मुंबई आ गए। वहीं नयनतारा भी उन्हें पाने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके कुछ दिन बाद नयनतारा का नाम डायरेक्टर विग्नेश के साथ जुड़ा और दोनों ने शादी कर ली। वही बात की जाए प्रभु देवा की तो उन्होंने साल 2020 में लॉकडाउन के बीच गुपचुप तरीके से मुंबई बेस्ड फिजियोथैरेपिस्ट हिमानी से शादी रचा ली।