धार्मिक

ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति इन 7 राशियों के बनाएंगे बिगड़े काम, कुबेर देवता करेंगे धन वर्षा

व्यक्ति की राशि में ग्रह परिवर्तन और नक्षत्रों की स्थिति की वजह से जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही आकाश मंडल में ग्रहों की स्थिति में छोटे-बड़े परिवर्तन होते रहते हैं, जिसके अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। कभी व्यक्ति का जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहता है तो कभी कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती हैं। जीवन की हर परिस्थिति ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है। आपको बता दें कि ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल की वजह से कुछ राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इनके जीवन से धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होंगी और बिगड़े हुए काम बनेंगे। कुबेर देवता की कृपा से धनवान बनने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियां बहुत ही अच्छी रहने वाली हैं। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। बुद्धि कौशल से आप अपने सभी काम पूरे कर सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यालय में आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। तरक्की मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्रेम जीवन में आपको नयापन महसूस होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप एक कर्मठ व्यक्ति हैं। आप सहनशीलता का परिचय देते रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय उत्तम रहेगा। विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपको कई क्षेत्रों से अच्छा फायदा मिल सकता है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कामयाबी हासिल होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के सभी काम भाग्य के बलबूते बनेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांच बना रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग भारी मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की चीजें खरीदने की योजना बन सकती है। जरूरतमंद लोगों की आप सहायता करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कुछ मामलों की वजह से उलझन उत्पन्न हो सकती है। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत रखें। कामकाज के सिलसिले में आपको बुद्धिमानी का प्रयोग करना होगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। वाहन के रखरखाव में अधिक धन खर्च हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। कार्यालय में आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। लेनदेन के कामों से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय ठीक-ठाक गुजरने वाला है। पारिवारिक वातावरण सुखी पूर्वक रहेगा। माता की सेहत में सुधार आ सकता है। प्रेम जीवन की सामान्य स्थिति बनी रहेगी। आपका व्यापार ठीक ठाक चलेगा। आप अपने व्यापार में कोई भी बदलाव करने से बचें। काम के सिलसिले में आपको धैर्य रखना होगा। आप जल्दीबाजी में कोई भी काम ना करें अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा। यह आप पर भारी पड़ेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। विवाह योग्य लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप कोई भी कार्य साझेदारी में आरंभ करने से बचें अन्यथा आपको विश्वासघात मिल सकता है। आपको अपनी वित्तीय स्थिति पर ध्यान देना होगा। जरूरत से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। काफी लंबे समय से चली आ रही शारीरिक परेशानियों से राहत मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत बनेगी। आप किसी नई योजना में किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। यदि आप निवेश संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आपको अपने आवेश को काबू में रखना होगा। खानपान पर लगाम रखें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास और पराक्रम रंग लाएगा। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार के दृष्टिकोण से समय उत्तम रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपके मन को शांति मिलेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के प्रेम और व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने किसी पुराने काम की योजना सफल कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कार्यालय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की सराहना करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों की पूरी सहायता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को तरक्की मिलने की संभावना है। हर मामले में आपके द्वारा लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आ सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। मानसिक स्थिति में थोड़ी बेचैनी बनी रहेगी। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम जीवन में दूरियां आ सकती हैं। व्यापार में घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। आप किसी भी यात्रा पर जाने से बचें। आपको मेहनत पर भरोसा रखना होगा। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना हो सकता है।

Related Articles

Back to top button