क्रिकेटमनोरंजन

MS धोनी की बीवी साक्षी ने दिखाया स्कूल का रिपोर्ट कार्ड, लोगों ने माही को लेकर कह दी मजेदार बात

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तान और शानदार विकेटकीपर व बल्लेबाज में होती है। वे अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनते रहते हैं। उनके साथ उनकी वाइफ साक्षी भी आए दिन मीडिया की हेडलाइंस बटोरती रहती हैं। साक्षी सोशल मीडिया पर बड़ी एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी और धोनी की निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें साझा करती रहती हैं।

साक्षी ने दिखाया स्कूल का रिपोर्ट कार्ड

हाल ही में साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने स्कूल का एक रिपोर्ट कार्ड साझा किया। उन्होंने बताया कि क्यों ये रिपोर्ट कार्ड उनके लिए बेहद खास है। इसका एक कनेक्शन उनकी प्यारी बेटी जीवा से भी है। साक्षी ने अपने स्कूल की रिपोर्ट कार्ड की एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि यह रिपोर्ट कार्ड तब का है जब वह दूसरी क्लास में ही पढ़ती थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

साक्षी ने स्कूल का रिपोर्ट कार्ड शेयर करते हुए लिखा “आज मुझे मेरा रिपोर्ट कार्ड मिला। मुझे एहसास हुआ कि मेरी बेटी भी इसी ग्रेड में है। इस रिपोर्ट कार्ड में जो लिखा है वह बड़ा ही गोपनीय है। यह पक्के तौर पर आर्ची कॉमिक्स से बाहर नहीं है।” बताते चलें कि साक्षी का यह रिपोर्ट कार्ड देहरादून के रिवर डेल स्कूल का है। इस कार्ड पर उनका शादी से पहले वाला नाम साक्षी सिंह रावत लिखा है।

लोग बोले- धोनी का कार्ड कहां है?

साक्षी ने बताया कि यह पल उनकी लाइफ की सुनहरी यादों में से एक है। इस कार्ड को देखने के बाद लोग कमेंट कर साक्षी के मजे लेने लगे। जैसे एक यूजर ने लिखा “भाभी कार्ड के अंदर के मार्क्स भी बताने थे ना।” वहीं दूसरे ने कहा “आप इस रिपोर्ट कार्ड के बगल में धोनी की मार्क शीट भी रख दीजिए। फिर हम देखेंगे कौन दोनों में से ज्यादा होशियार है।” बस ऐसे ही और भी लोग कमेंट करने लगे।

बताते चलें कि साक्षी और धोनी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी की थी। साक्षी की पैदाइश असम के गुवाहाटी की है। यहां उनका जन्म 19 नवंबर 1988 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई  वेलहम गर्ल्स स्कूल, देहरादून और जवाहर विद्या मंदिर से की है। फिर वह औरंगाबाद से होटल प्रबंधन में स्नातक की डिग्री लेने चली गई।

इसी होटल में उनकी पहली मुलाकात धोनी से हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं। कपल के बीच आज भी वही प्यार बरकरार है। इस शादी से उनकी एक प्यारी बेटी जीवा है। वह भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

Related Articles

Back to top button